फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Department ready for prevention of malaria, team is making aware

Kurukshetra News: मलेरिया की रोकथाम के लिए विभाग तैयार, टीम कर रही जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Department ready for prevention of malaria, team is making aware
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इसी को लेकर मलेरिया कार्यालय में विभाग की टीम की बैठक हुई। टीम के सदस्य घर-घर जाकर मलेरिया से बचाव और उपाय की जानकारी देंगे। साथ ही 25 अप्रैल को मनाए जाने वाले विश्व मलेरिया दिवस को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि टीम के सदस्य निजी अस्पताल के साथ समन्वय स्थापित करें ताकि कोई भी बुखार पीड़ित मिलने पर उसकी रक्त पटि्टका बनाई जाएं। साथ ही उनकी मलेरिया की जांच कराएं। साथ ही नोट कराएं कि निजी अस्पताल व लैब संचालक सरकार के निर्धारित मूल्य से ज्यादा चार्ज न करें। वहीं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रमेश सभ्रवाल ने बताया कि मलेरिया से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी पूर्ण की जा रही है। मत्स्य विभाग से गंबूजिया मछली लेकर जिले के तालाब व जोहड़ में छोड़ी जा रही है। इसके अलावा एक टीम शिक्षण संस्थानों में जाकर विद्यार्थियों को मलेरिया से बचने की जानकारी देगी।
विज्ञापन

टीम की प्रभारी महामारी विशेषज्ञ बिंदु राॅय ने बताया कि उनकी टीम पूरी तरह से तैयार है। जिले में पिछले तीन साल से मलेरिया का कोई मामला सामने नहीं आया है। अपने आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। यदि कहीं पानी जमा होता है तो उसमें कोई भी काला तेल डाल दें। शाम के समय खासतौर पर बच्चों को पूरी बाजू के कपड़े पहनाएं। यदि घरों में जाली वाले दरवाजे हैं तो उन्हें बंद रखें। रात के समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। यदि बुखार के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed