फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dense fog slows down vehicle speed, drivers facing problems

Kurukshetra News: घने कोहरे से धीमी हुई वाहनों की रफ्तार, परेशानियों का सामना कर रहे चालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Dense fog slows down vehicle speed, drivers facing problems
कुरुक्षेत्र। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड का असर पिछले कई दिनों से बढ़ा हुआ है, जिसके चलते लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। वीरवार को भी सुबह से घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते सड़कों पर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दृश्यता मात्र तीन मीटर के करीब रही, जिसके कारण सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते दिखाई दिए।
विज्ञापन

घने कोहरे का असर रेलगाड़ियों पर भी नजर आया, जिससे कई रेलगाड़ियां देरी से चलती रही। घने कोहरे के चलते दिन में सूर्य देव ने थोड़ी देर के लिए दर्शन दिए और आसमान में छाए बादलों में छिप गए। दोपहर बाद ठंड का असर फिर से बढ़ने लगा और देर शाम तक कोहरे ने फिर से लोगों की मुश्किलों का बढ़ाना शुरू कर दिया। ठंड बढ़ने से जहां सब्जियों की फसलों को नुकसान की संभावना बनी हुई है तो वहीं गेहूं की फसल के लिए ठंड फायदेमंद हो रही है। जबकि बढ़ती ठंड का असर अब दूध देने वाले पशुओं पर भी पड़ रहा है, जिससे दूध उत्पादन कम होने लगा है। वीरवार को अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed