{"_id":"673a5d564e24a4d8e30966a8","slug":"dense-fog-continued-temperature-dropped-due-to-cold-wind-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-127041-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जारी रहा घना कोहरा, सर्द हवा से गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जारी रहा घना कोहरा, सर्द हवा से गिरा तापमान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सप्ताह भर से दस्तक दे चुकी सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को भी अल सुबह से करीब 10 बजे तक कोहरा जारी रहा तो शाम होते ही फिर से वही हालात बन गए। कोहरे के चलते दृश्यता करीब 20 मीटर तक रही। इसके साथ ही दिनभर ठंडी हवा चली तो तापमान भी एक डिग्री तक कम हुआ और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
कोहरे के चलते दृश्यता कम होने के कारण जहां वाहन सड़कों पर रेंगते दिखाई दिए तो वहीं सार्वजनिक जगहों पर चहल-पहल पर भी सर्दी का असर दिखाई देने लगा है। सामान्य दिनों की अपेक्षा यहां भीड़भाड़ कम हो गई तो वहीं कई रेलगाड़ियाें पर भी कोहरे का असर दिखाई दिया और घंटों भर तक लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री व मंगलवार से 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। माह के अंतिम दिनों तक न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस होने की भी आशंका जताई जाने लगी है।
मौसम में बदलाव के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। आए दिन नागरिक अस्पताल में खांसी, जुकाम, अस्थमा तथा जोड़ों के दर्द जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों की लंबी कतार देखी जा रही है। इन मरीजों में अधिकत्तर बच्चे व बुजुर्ग शामिल है। चिकित्सकों ने भी सभी को सर्दी से होने वाली परेशानी से बचाव के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
सर्दी में खानपान का रखें ध्यान : डॉ. आशीष अनेजा
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. आशीष अनेजा का कहना है कि पिछले दिनों से तापमान में गिरावट से सर्दी बढ़ने लगी। साथ कोहरा व ठंडी हवा भी चलने लगी है, जिस कारण आए दिन खांसी, जुकाम, अस्थमा के मरीजों की संख्या मेें बढ़ने लगी है। इन बीमारियों का समय के अनुसार इलाज करवाना चाहिए नहीं तो यह समस्याएं गंभीर बीमारी का रूप ले सकती हैं। इस तरह की बीमारियां से बचने के लिए सभी को अपने खानपान और अपने आसपास की स्वच्छता का ध्यान रहा चाहिए। इसके साथ-साथ सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का प्रयोग करें।