फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dengue outbreak intensified in the district, so far 28 cases have come

Kurukshetra News: जिले में तेज हुआ डेंगू का प्रकोप, अब तक 28 मामले आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak intensified in the district, so far 28 cases have come
कुरुक्षेत्र। जिले में डेंगू का प्रकोप निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। अब तक जिले में डेंगू के 28 मामले सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को डेंगू के पांच नए मामले सामने आए। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें संदिग्ध डेंगू लोगों के रक्त सैंपल लेने के साथ लार्वा को नष्ट करने की कार्रवाई भी कर रही है। जिन घरों से डेंगू का लार्वा मिल रहा है उनको नोटिस भी थमाया जा रहा है। अब तक 528 घर से लार्वा मिलने पर संबंधित लोगों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें गत वर्ष डेंगू के 104 और साल 2021 में 123 मामले दर्ज किए थे। इन दोनों साल में डेंगू से किसी मरीज मौत नहीं हुई थी। इस साल भी डेंगू से किसी मरीज की मृत्यु का मामला उजागर नहीं हुआ है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को टीम ने 911 घरों में डेंगू की जांच और सैंपल एकत्रित किए, जिसमें आठ जगह पर डेंगू का लार्वा बरामद हुआ। अभी तक विभाग की टीम 95,240 घरों में जांच कर चुकी है। इसमें 536 जगह से लार्वा मिलने पर टीम ने लार्वा को नष्ट करने के साथ संबंधित लोगों को नोटिस भी थमाया है।
विज्ञापन

इसी के साथ विभाग की टीम ने 98 डेंगू संदिग्ध लोगों के सैंपल एकत्रित किए, जिसमें पांच की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव पाई गई। इनमें से तीन मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया। अभी तक विभाग की टीम 358 सैंपल एकत्रित कर चुकी है, जिसमें 28 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादा पैनिक न हों नागरिक
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि 22 डेंगू मरीज रिकवरी कर चुके हैं। अस्पताल में डेंगू पॉजिटिव तीन मरीज दाखिल है और तीन लोग घर पर ही मौजूद है। नागरिकों को ज्यादा पैनिक होने की जरूरत नहीं है। विभाग के पास मरीजों के लिए प्लेटलेट्स, दवा और अलग से वार्ड मौजूद है। सिर्फ इतना ध्यान रखें कि अपने घर, छत और आसपास बारिश का या साफ पानी एकत्रित न होने दें। सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed