फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Demonstration of farmers at Tukar border with banner of Delhi Chale.

Kurukshetra News: दिल्ली चलाे के बैनर के साथ ट्यूकर बार्डर पर किसानों का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers at Tukar border with banner of Delhi Chale.
कुरुक्षेत्र। ट्यूकर बॉर्डर पर भाकियू शादीपुर के नेतृत्व में चल रहा पंजाब के किसानों का आंदोलन जारी है। रविवार को किसानों ने दिल्ली चलो के बैनर लेकर रोष प्रदर्शन किया। सुबह करीब 10 बजे आसपास के गांव के और किसान भी धरनास्थल पर पहुंचे और हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान लगातार शंभू बॉर्डर पर एसकेएम और किसान नेताओं की कॉल के इंतजार में बैठे हैं। भाकियू शादीपुर के प्रधान बूटा सिंह ने बताया कि अभी शंभू बॉर्डर से उनको कोई कॉल और आह्वान नहीं हुआ है। फिलहाल उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। अगर शंभू बॉर्डर से उनको किसी भी तरह की सूचना मिलेगी तो उसे आदेश मानकर लागू किया जाएगा। उनकी संपर्क कमेटी पंजाब में किसान जत्थेबंदी और किसानों को ट्यूकर बॉर्डर पर पहुंचने का आह्वान कर रही है।
विज्ञापन

बताया कि शंभू बॉर्डर की कॉल उनके लिए सर्वमान्य होगी। अगर ट्यूकर बॉर्डर से दिल्ली कूच का आदेश मिला तो उनकी जत्थेबंदी आगे रहकर बॉर्डर क्रॉस करने का प्रयास करेगी। पिछले करीब 16 दिन से उनकी जत्थेबंदी बॉर्डर पर धरनारत है। उनका प्रदर्शन शांतिपूर्वक चल रहा है। किसी भी तरह की अनुशासनहीनता नहीं की गई। सरकार ही किसानों को परेशान कर रही है। बताया कि सरकार ने अभी भी हरियाणा-पंजाब सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कर रास्ते बंद किए हैं, जबकि हरियाणा के अंदर से रास्ते खोल दिए गए। सरकार ने यह सब सिर्फ दिखावे के लिए किया है। अगर सरकार लोगों को राहत देना चाहती तो बॉर्डर पर किए इंतजाम भी ध्वस्त करने थे, मगर सरकार सिर्फ किसानों और लोगों को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed