{"_id":"67aa601337e3936e5905585a","slug":"demand-to-start-procurement-on-msp-letter-sent-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-131200-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एमएसपी पर खरीद शुरू करने की मांग, भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एमएसपी पर खरीद शुरू करने की मांग, भेजा पत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार को सरसों व तोरिया की फसल की एमएसपी पर तत्काल खरीद शुरू करनी चाहिए, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिल सके और उन्हें उचित भाव मिल पाए। यह मांग भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट ने की है, जिसके लिए मुख्यमंत्री को आज पत्र भी भेजा है।
भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की ओर से भेजे पत्र में कहा गया कि सरसों व तोरिया की फसल पककर तैयार हो चुकी है ताे मंडियों में आवक भी शुरू हो गई है। अभी औने-पौने भाव 800 से 1200 रुपये तक प्रति क्विंटल ही खरीद की जा रही है। यह एमएसपी से काफी कम है और किसानों को भारी घाटा झेलना पड़ रहा है। जबकि सरकार ने सभी फसलें एमएसपी पर खरीद करने का दावा किया था।
वहीं, सरकार की नीति के अनुसार सरसों व तोरिया की खरीद 30 मार्च से शुरू होनी है जबकि उस समय तक अधिकतर फसल किसानों से बिचौलिये खरीद कर चुके होंगे और बाद में इसे महंगे भाव पर वे बेचकर मुनाफा कमाएंगे। फसल तैयार करने वाले किसानों को भारी नुकसान रहेगा। उधर यूनियन प्रवक्ता राकेश बैंस ने कहा कि सरकार ने जल्द और एमसपी पर खरीद नहीं की गई तो किसान कड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।