फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Demand to build drainage system near highway bypass

Kurukshetra News: हाईवे बाईपास के पास ड्रेनेज सिस्टम बनाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Demand to build drainage system near highway bypass
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। नगर पालिकचा चेयरमैन के पति चिरंजीव गर्ग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल से मिला। उन्हें ज्ञापन सौंपकर शहर की मुख्य समस्याओं व मांगों के बारे में अवगत कराया गया।
चिरंजीव गर्ग ने बताया कि शहर में बारिश के पानी व गंदे पानी निकासी की बड़ी समस्या है। शहर में ड्रेनेज सिस्टम बनाने की मांग को प्रमुखता से रखा गया है। इससे शहर के आसपास के क्षेत्र के बरसाती पानी का निकासी सही तरीके होगी तथा बरसाती सीजन में किसानों की फसल बर्बाद होने से बच जाएगी।
विज्ञापन

बाईपास हाईवे के साथ ड्रेनेज सिस्टम बनाने की मांग किसान लंबे समय से कर रहे हैं। इसके अलावा शहर में काफी कॉलोनियां अमान्य है।
कॉलोनियां मंजूर होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि शहरी निकाय मंत्री ने शहर की समस्याओं का जल्द निवारण करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर उन्होंने मंत्री को शहर का दौरा कर स्थिति जानने के लिए भी कहा। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही शहर का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed