फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Demand to bring Vicky's body to India

विक्की के शव को भारत लाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Demand to bring Vicky's body to India
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। तुर्की में बारना के युवक की मौत के मामले में आरोपी एजेंटों की गिरफ्तारी की मांग के लिए सोमवार को परिजनों ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला से मुलाकात की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग रखी। वहीं युवक विक्की के शव को भारत लाने की गुहार भी लगाई।

पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे गांव बारना के जगीर सिंह ने बताया कि गांव के ही रमेश कुमार व टहल सिंह का भाई वीर सिंह जर्मनी में रहता है। आरोपी रमेश व टहल सिंह ने उसे झांसा दिया कि वे उसके बेटे विक्की को जर्मनी भेज देंगे। इस एवज में आरोपियों ने 14 लाख रुपये की मांग की थी। आरोपियों ने उसे कहा था कि वे विक्की को सीधा जर्मनी भेजेंगे। उसने राशि का इंतजाम कर आरोपियों को दी थी। 30 जून 2021 को विक्की ग्रीस पहुंच गया था। यहां से उसे आगे जर्मनी भेजने के लिए छह लाख रुपये की मांग रखी की थी, जबकि उनकी बात 14 लाख रुपये में तय हुई थी। उसके बाद से विक्की का कोई अता-पता नहीं था। 11 मई को एजेंटों ने चार यूरो की मांग की, जिसे उन्होंने देने से मना कर दिया था। 13 मई को उसके दामाद रविंद्र सिंह के पास तुर्की भारतीय दूतावास से फोन आया कि विक्की की मौत हो चुकी है। केयूके थाना पुलिस ने रमेश कुमार, टहल सिंह व वीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने तथा विक्की के शव का भारत लाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed