फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Demand for Khadi clothes increased with summer

Kurukshetra News: गर्मी के साथ खादी के कपड़ों की बढ़ी डिमांड

Wed, 17 May 2023 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 17 May 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Demand for Khadi clothes increased with summer
कुरुक्षेत्र। खादी के कपड़े देखते ग्राहक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गर्मी बढ़ने लगी गर्मी तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने लगा है। अब लू के थपेड़े भी चलने लगे हैं तो ऐसे में लोग गर्मी से बेहाल हैं। गर्मी के मौसम में खादी की डिमांड बढ़ने लग गई है। अब तो युवाओं की पसंद खादी बनने लगी है।
खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर नरड़ के व्यवस्थापक एवं सचिव सतपाल सैनी ने बताया कि आजकल गर्मी बढ़ने से खादी के कपड़ों की बिक्री तेज होने लगी है। लोगों की डिमांड को देखते हुए खादी में नई नई वैरायटी भी मार्किट में उतारी है। खादी के कपड़ों में फैशनेबल दिखने के लिए नए नए डिजाइन तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

सतपाल सैनी ने बताया कि खादी के कपड़ों को पहनने के लिए लोग खादी भंडार की दुकानों पर पहुंच रहे है। गर्मी में खादी के कपड़े शरीर को शीतलता प्रदान करते हैं। खादी के कपड़े अन्य कपड़ों से सस्ता है और शरीर के लिए नुकसानदेह भी नहीं है। गर्मी में लोग संतुलित आहार-विहार के साथ पहनावे का भी ध्यान रखते हैं। विशेष तौर से सूती और खादी के कपड़ों को लोग अधिक पसंद करते हैं। इसकी वजह यह है कि खादी के कपड़े पसीना सोख लेते हैं और गर्मी से राहत भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतपाल सैनी ने बताया कि बच्चों के लिए खादी का कपड़ा सबसे अच्छा होता है। साधारण प्रिंट वाले ड्रेस या विभिन्न डिजाइनों वाले कट फ्लेयर्ड खादी के टॉप लड़कियों के लिए बेहतर होंगे। जबकि लड़के हाथ से तैयार खादी के शर्ट और पैंट पहन सकते हैं। बच्चों के लिए खादी को पहनना आसान और आरामदेह होता है।
सैनी ने कहा कि महात्मा गांधी की प्रिय खादी को वैसे तो नेताओं की पहली पसंद माना जाता रहा है पर अब इस विचार में काफी बदलाव आ गया है। कभी खादी बोलने मात्र से मोटे खद्दर का अहसास होता था। पर अब ऐसा नहीं है। खादी को लेकर बीते पांच से सात सालों में काफी प्रयोग किए गए हैं। यह प्रयोग अब भी जारी है। अब तो खादी आम दिनों के पहनावे से लेकर शादी-पार्टी वियर तक बन गया है। इस खादी को बदलने में युवा डिजाइनरों ने भी अपने हुनर का बखूबी इस्तेमाल किया है।
खादी ने फैशनेबल युवाओं के वार्डरोब में भी अपनी जगह बना ली है। पहले जहां खादी को केवल मोटा कपड़ा माना जाता था। अब इसे रिफाइन करके बाजार में उतारा जा रहा है। यही वजह है कि खास मौकों पर खादी के परिधानों को तरजीह दी जाने लगी है। फैशन डिजाइनर भी इसको बढ़ावा देने के लिए लेटेस्ट ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए कपड़े डिजाइन कर रहे हैं।

सैनी ने बताया कि लड़कियों के सेगमेंट में खादी के प्लाजो, कुर्ती, शर्ट, ट्यूनिक, लांग पार्टी ड्रेसेज, लांग कुर्ता मुख्य हैं। वहीं लड़कों के लिए प्रिंस बंडी, शॉर्ट हाफ स्लीव शर्ट, कट एंड सीव शर्ट्स आदि डिजाइन कर बाजार में उतारे जा रहे हैं। खादी के ऐसे डिजाइन युवाओं में नया ट्रेंड बन कर उभर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed