फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Demand for construction of dam from Khanpura to Tandwal, memorandum submitted to MLA

Kurukshetra News: खानपुरा से तंदवाल पर बांध बंधवाने की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 02:57 AM IST
विज्ञापन
Demand for construction of dam from Khanpura to Tandwal, memorandum submitted to MLA

विज्ञापन
शाहाबाद। ग्रामीणों ने खानपुरा से तंदवाल तक और मारकंडा नदी से मलिकपुर, अरूप नगर, गुमटी से कलसाना ढकाला तक मारकंडा नदी पर बांध बंधवाने की मांग को लेकर विधायक रामकरण काला को ज्ञापन सौंपा।
विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि यहां दोनों स्थानों पर बांध अवश्य बांधे जांएगे। यहां बांध न होने के कारण पांच बार नदी के पानी की मार डाडलू, पाडलू, रावा, दामली, जंधेड़ी, जोगीमाजरा, छपरा-छपरी, त्यौड़ा-त्यौड़ी, शरीफगढ़ बकाना, मछरौली, कठवा, तंगौर, कलसाना, ढकाला, मदनपुर, मोहनपुर, अरूप नगर, गुमटी, मलिकपुर सहित अनेकों गांवों पर पड़ी है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि 28 अगस्त को वह विधानसभा में इन दोनों स्थानों पर बांध बंधवाने के मुद्दे को उठाएंगे। इसी के साथ मारकंडा नदी में माईनिंग करवाने के मुद्दे को भी उठाया जाएगा। क्योंकि मारकंडा नदी का लेवल खेतों के बराबर हो चुका है जिस कारण नदी का गहराव खत्म हो चुका है और पानी नदी से बाहर मार करने लगा है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दो को वह विधानसभा में प्रस्तावित कर चुके हैं और अब जमकर इसकी पैरवी करेंगे। इस अवसर पर जजपा हल्काध्यक्ष जगबीर मोहड़ी, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सुखदीप मोहड़ी, जजपा युवा हल्काध्यक्ष कंवरपाल, रिंकू कठवा, गुरमीत सिंह, रणधीर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर विधायक ने कहा कि विधानसभा सत्र में बाढ़ के कारण किसानों के हुए नुकसान मुआवजा भी जल्द दिलवाने के मुद्दे को भी उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed