फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Deha Colony flooded, main road leading to Gurdwara Manji Sahib submerged

Kurukshetra News: डेहा कॉलोनी में जलभराव, गुरुद्वारा मंजी साहिब को जाने वाली मुख्य सड़क डूबी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Deha Colony flooded, main road leading to Gurdwara Manji Sahib submerged
शाहाबाद। शहर की डेहा कॉलोनी के हालात जलभराव के चलते बदतर बने हुए हैं। बराड़ा रोड स्थित स्वर्ग आश्रम, ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब को जाने वाली मुख्य सड़क आज भी पानी में डूबी हुई है। यहां से शवयात्रा निकालने वालों को भी गंदे पानी और कीचड़ में से रास्ता बनाना पड़ रहा है। श्रद्धालु और राहगीर दोनों ही परेशानी झेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

यह पानी नालियों का है जिससे वार्ड दो, तीन और 18 के निवासियों सहित शहरवासियों को गुजरना पड़ता है। सड़क में जमा इस पानी से डेहा कॉलोनी निवासी भी बेहद परेशान हैं। इस पानी से मच्छरों का प्रकोप और गंदगी से उत्पन्न बीमारियां भी तेजी से फैल रही हैं। डेहा कॉलोनीवासियों में शिकायत करने वाले संजय, अमित कुमार, राहुल, रोहित, सुनीता, गीता, लभो, मीनू, निर्मल, रेनू, देविका, कांता और मधु शामिल रहीं।
विज्ञापन


डेहा कॉलोनी के प्रधान राजेश कुमार का कहना है कि इस समस्या के लिए वे कई बार पार्षद और नगर पालिका अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड के पार्षद अजय तुषार ने कहा कि एसडीएम तक को शिकायत कर चुके हैं लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। नगर पालिका सेनेटरी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने कहा कि शिकायतें उनके संज्ञान में हैं और वहां कॉलोनी में एक मकान-दूकान बनाने वाले ने सीवरेज का पाइप तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed