{"_id":"68c9c78b19a97991110a393f","slug":"decision-regarding-next-generation-gst-was-discussed-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-142215-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नेक्सट जेनरेशन जीएसटी संबंधी निर्णय पर की गई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नेक्सट जेनरेशन जीएसटी संबंधी निर्णय पर की गई चर्चा
Wed, 17 Sep 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पत्रकारों से बातचीत करते महामंत्री अर्जुन त्यागी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। भाजपा जिला कार्यालय गीता कमल में अर्जुन त्यागी, रविंद्र सांगवान, मीडिया प्रभारी ललित माटा सहित अन्य कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लिए गए नेक्सट जेनरेशन जीएसटी संबंधी निर्णय का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक व दूरदर्शी कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से कर व्यवस्था और अधिक सरल, पारदर्शी व जनता हितैषी बनेगी। इससे आम व्यापारियों, छोटे उद्योगपतियों और आम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा देश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा देने वाले निर्णय लिए हैं और यह कदम उसी शृंखला का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि नेक्सट जेनरेशन जीएसटी लागू होने से देश में आर्थिक विकास और तेज होगा तथा कारोबार में सहूलियत बढ़ेगी। डिजिटल तकनीक के उपयोग से करदाताओं को आधुनिक व सरल सेवाएं मिलेंगी।
प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार निरंतर जनहित में निर्णय ले रही है। इसी क्रम में अब जीएसटी दरों में व्यापक रियायत देकर न केवल व्यापारियों को बल्कि आमजन को भी बड़ा लाभ पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि 12 प्रतिशत दर वाली सभी वस्तुएं अब केवल पांच प्रतिशत की दर से उपलब्ध होंगी। वहीं 28 प्रतिशत श्रेणी में आने वाली अधिकतर वस्तुओं पर कर को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। जीवन रक्षक दवाइयां व आम लोगों की जरूरत की रोजमर्रा की अधिकतर वस्तुओं को कर मुक्त करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। इससे व्यापार जगत को नई ऊर्जा मिलेगी और उपभोक्ताओं को सीधा लाभ होगा।