फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   decide to place ?for Meeting and posters

जनसभा और पोस्टर लगाने के लिए जगह तय

Tue, 16 Sep 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/ अमर उजाला,कुरुक्षेत्र Updated Tue, 16 Sep 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
decide to place ?for Meeting and posters
उपमंडल अधिकारी (ना.) धर्मवीर सिंह ने कहा कि बिना अनुमति गाड़ियों पर झंडी और पोस्टर लगाने पर पाबंदी रहेगी। आदेशों की अवहेलना करने पर वाहन को जब्त कर लिया जाएगा। सभी राजनीतिक दलों को प्रचार-प्रसार केवल निर्धारित स्थानों पर ही करना होगा। राजनीतिक दलों की सुविधा के लिए परमिशन देने हेतु सिंगल विंडो कक्ष भी स्थापित कर दिए हैं।
विज्ञापन


एसडीएम धर्मवीर सिंह सोमवार को अपने कार्यालय में राजनीतिक दलों और अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। एसडीएम ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों की पालना करनी होगी। 20 सितंबर को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। 27 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इस बार पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में 75259 महिलाओं सहित कुल एक लाख 60 हजार 152 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। प्रशासन ने 174 बूथ स्थापित किए हैं। इन बूथों में से 12 गांवों के 33 बूथ अति संवेदनशील और 14 गांवों के 35 बूथ संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को सभाओं और नुक्कड़ सभाओं के लिए परमिशन लेनी होगी। ध्यान रखना होगा कि किसी भी नुक्कड़ सभा में 100 से ज्यादा लोग एकत्रित न हों, इसके लिए भी परमिशन लेनी होगी। प्रत्याशियों को अपने खर्चों का ब्योरा रोजाना खर्च रजिस्टर में दर्ज करना होगा। खर्च की सीमा 28 लाख रुपये निर्धारित की है। किसी भी गाड़ी पर झंडी और पोस्टर नहीं लगे होने चाहिए। किसी सरकारी स्कूल, धार्मिक स्थल या सरकारी कार्यालय में किसी प्रकार की सभा या नुक्कड़ सभा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर तहसीलदार नौरंग दास, नायब तहसीलदार साधु राम, नायब तहसीलदार इस्माइलाबाद हरबंस लाल, नपा सचिव निर्मल प्रकाश, भाजपा से गुरनाम मलिक, विनोद डोलिया, इनेलो से विक्रम चक्रपाणि, कांग्रेस से राकेश बधवार, जसवंत गुराया, कपिल लालचंद, शैलेंद्र कुमार, आम आदमी पार्टी से प्रवीण गुप्ता व रमेश गर्ग तथा हजकां से नारायण प्रकाश सिंगला मौजूद रहे।


प्रचार के लिए कौन-कौन सी होंगी जगह
एसडीएम धर्मवीर सिंह ने बताया कि जनसभाओं के लिए हुडा पार्क, गुहला रोड, नई अनाजमंडी को निश्चित किया गया है। इसके अलावा पोस्टर और बैनर लगाने के लिए सरस्वती पार्क के बाहर मौजूद जगह पर, नगरपालिका के पास खाली जगह पर, केशव पार्क फोर मरला कालोनी, ब्रह्मजुनि रोड निकट रामलीला ग्राउंड की जगह निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed