{"_id":"64da8a1fa1016f4219032858","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-from-narwana-branch-canal-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-3030-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नरवाना ब्रांच नहर से मिला दो दिन से लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नरवाना ब्रांच नहर से मिला दो दिन से लापता युवक का शव
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। किरमिच गांव से गुजर रही नरवाना ब्रांच नहर से एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। मृतक की शिनाख्त 22 वर्षीय राजन निवासी किरमिच के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक राजन मेहनत-मजदूरी का काम करता था। राजन दो दिन से लापता था, जिसकी परिजन तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह उनको सूचना मिली कि राजन का शव नहर से बरामद हुआ है। उसके शरीर पर कई तरह के निशान थे। वहीं परिजनों का कहना है कि राजन को तैरना आता था। इसलिए नहर में डूबकर उसकी मौत नहीं हो सकती है। जरूर किसी ने राजन की हत्या करके शव को नहर में फेंक दिया है। परिजनों का दावा है कि शव पर कई जगह चोट के निशान भी हैं। हालांकि पुलिस का मानना है कि यह निशान जलीय जीवों के काटने व नोंचने से बने हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
थाना केयूके प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस गहनता से मामले की जांच कर ही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से राजन की मौत की वजह सामने आएगी। फिलहाल पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। विसरा केमिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। संवाद