फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dead body of e-rickshaw driver found from Professor Colony on Narkatari Road

Kurukshetra News: नरकातारी रोड पर प्रोफेसर कॉलोनी से मिला ई-रिक्शा चालक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Dead body of e-rickshaw driver found from Professor Colony on Narkatari Road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नरकातारी रोड पर प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक खाली प्लॉट से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त करवाई मृतक की पहचान हिमांशु निवासी चक्रवर्ती मोहल्ला के रूप में हुई। वह किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था और ई-रिक्शा चलाकर अपना गुजारा कर रहा था। प्लॉट के पास ही सड़क पर उसकी ई-रिक्शा खड़ी थी और उसकी चाबी उसके शव के पास पड़ी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

थाना कृष्णा गेट प्रबंधक दिनेश राणा ने बताया कि प्रोफेसर कॉलोनी से एक ई-रिक्शा चालक का शव बरामद हुआ है। उसकी जेब से एलएनजेपी अस्पताल की एक पर्ची बरामद हुई। 23 मई को वह अस्पताल से दवा लेकर आया था। इसी पर्ची के आधार पर उसकी शिनाख्त करके परिजनों को सूचित किया गया। उसके शरीर पर किसी तरह की चोट के कोई निशान नहीं है। प्राथमिक जांच से लग रहा है कि शायद किसी बीमारी के कारण उसकी मृत्यु हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया है। थाना प्रबंधक ने बताया कि आज शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अभी तक परिजनों ने कोई बयान दर्ज नहीं कराए हैं। बयान के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed