फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dead body of a person found hanging in the houses built on Brahmasarovar

ब्रह्मसरोवर पर बनी सदरियों में लटका मिला व्यक्ति का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a person found hanging in the houses built on Brahmasarovar
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर पर सुबह एक व्यक्ति का शव सदरियों में फंदे पर लटका मिला। सूचना पाकर थाना केयूके पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई, मगर शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय के पास उत्तरी घाट की तरफ सुबह के समय करीब 35 वर्षीय व्यक्ति का शव सदरियों में फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार इस व्यक्ति ने डस्टबिन पर खड़े होकर फांसी लगाई थी। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई, मगर उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। थाना केयूके प्रबंधक राजपाल ने बताया कि पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए शवगृह में रखवा दिया है। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed