फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dead body of 13 year old child found trapped in junk from SYL

Kurukshetra News: एसवाईएल से कबाड़ में फंसा मिला 13 साल के बच्चे का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Dead body of 13 year old child found trapped in junk from SYL
कुरुक्षेत्र। नहर से शव को बाहर निकालने का प्रयास करते गोताखाेर।
कुरुक्षेत्र। किरमिच में एसवाईएल नहर से 13 साल के बच्चे का शव बरामद हुआ। शव ज्यादातर कंकाल में बदल गया था। कुत्तों का झुंड शव से मांस को नोंच रहा था। गोताखोरों ने कुत्तों को हटाकर कंकाल को बाहर निकाला तथा मामले की सूचना पुलिस को दी। शव चार-पांच दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुबह एसवाईएल में किरमिच के पास कबाड़ में शव फंसा होने की सूचना पर गोताखोर मामू और प्रगट सिंह की टीम मौके पर पहुंची थी। इस कबाड़ में कुत्तों का झुंड शव को नोंच रहा था। गोताखोरों ने कुत्तों को हटाकर शव को बाहर निकाला, मगर कुत्ते शव के धड़ का मांस खा चुके थे। सिर्फ टांग पर ही मांस रह गया था। शव किसी 13-14 साल के बच्चे का लग रहा है। उसने नीले रंग का लोअर और काली टी-शर्ट पहनी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल के शवगृह में रख दिया।
विज्ञापन


72 घंटे बाद कराया जाएगा पोस्टमार्टम
थाना केयूके प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 72 घंटे के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डीएनए और डायटम की जांच के लिए सैंपल लिया जाएगा ताकि किसी के दावा करने पर डीएनए टेस्ट से शव की शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed