फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   DC arrived to inspect cleanliness, found garbage scattered everywhere

Kurukshetra News: स्वच्छता का जायजा लेने पहुंचे डीसी, जगह-जगह फैला मिला कचरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
DC arrived to inspect cleanliness, found garbage scattered everywhere
कुरुक्षेत्र। शहर में जगह-जगह इस तरह बिखरा पड़ा है कचरा। यह तस्वीर सेक्टर 17 की है, जहां से तत्क
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी को स्वच्छ बनाने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयास कर रहा है। इसके लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं जिसके चलते लोगों से भी आह्वान किया जा रहा है। इसके बावजूद शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं जिससे इन प्रयासों को झटका लग रहा है। जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा मंगलवार को स्वच्छता का जायजा लेने के लिए निकले तो हालात देख हैरान रह गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर में जगह-जगह कचरा फैलने से प्राकृतिक सुंदरता को ग्रहण लगा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे लोगों की पहचान की जाए और इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सेक्टर पांच, सात सहित कोर्ट परिसर व सर्किट हाउस के आसपास के क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जगह-जगह फैले कचरे की फोटो अधिकारियों को भेजकर तुरंत सफाई करने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां-जहां कचरा फैला है उस क्षेत्र के आसपास के घरों के मालिकों और दुकानदारों को चेतावनी दें। इस चेतावनी के बाद भी अगर गंदगी मिले तो नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि एसडीएम थानेसर की तरफ से सेक्टर 10 और आसपास के क्षेत्र की स्वच्छता का जायजा लिया गया और यहां पर फैली गंदगी को साफ करने के लिए नप ईओ को निर्देश दिए। इन निर्देशों के बाद सेक्टर 10 से नगर परिषद के कर्मचारियों की ओर से डंपिंग स्थल को स्वच्छ बनाया गया। इसके अलावा डीएमसी अमन कुमार ने भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छता पर फोकस रखकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन करना है।

कुरुक्षेत्र। शहर में जगह-जगह इस तरह बिखरा पड़ा है कचरा। यह तस्वीर सेक्टर 17 की है, जहां से तत्क

कुरुक्षेत्र। शहर में जगह-जगह इस तरह बिखरा पड़ा है कचरा। यह तस्वीर सेक्टर 17 की है, जहां से तत्क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed