फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   DAV's Pransi stands first in card making, Vaishnavi of Government School stands first in candle decorating.

Kurukshetra News: कार्ड मेकिंग में डीएवी की प्रांसी, कैंडल सजाने में राजकीय विद्यालय की वैष्णवी प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
DAV's Pransi stands first in card making, Vaishnavi of Government School stands first in candle decorating.
कुरुक्षेत्र। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। जिला बाल भवन में मंगलवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्ड बनाना प्रतियोगिता के तहत प्रथम समूह में डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रांसी ने प्रथम, गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की यूवानी ने द्वितीय, अग्रसेन पब्लिक स्कूल, की आराध्या पाहूजा ने तृतीय व गुरुनानक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के एकमप्रीत ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

दिया एवं कैंडल सजाना प्रतियोगिता के द्वितीय समूह में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की वैष्णवी ने प्रथम, राजकीय माडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दीक्षा ने द्वितीय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की मन्नत ने तृतीय व राजकीय मिडिल स्कूल, खेडी राम नगर के सुशांत ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के तहत रंगोली के तृतीय समूह में बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की दिव्या ने प्रथम, जय भारती विधा मन्दिर की आरती ने द्वितीय, सैनी पब्लिक स्कूल की सिमरन ने तृतीय व डिवाइन पब्लिक स्कूल, शाहाबाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अमीन की महक ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। रंगोली के चतुर्थ समूह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की हीना ने प्रथम, ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल के मनुज ने द्वितीय, सेठ टेक चंद मेमोरियल स्कूल की नवनीत ने तृतीय व डीएवी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल, पिहोवा की हरनूर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बाल कल्याण अधिकारी गौरव रोहिला ने बताया कि थाली पूजन/कलश डेकोरेशन के तृतीय ग्रुप में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल की संध्या ने प्रथम, बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की रवनीत ने द्वितीय, सेठ टेक चंद पब्लिक स्कूल के मनरूप ने तृतीय व महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की शुभ्रा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। थाली पूजन/कलश डेकोरेशन के चतुर्थ ग्रुप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अमीन की ईशा ने प्रथम, एस.के.एस. इंटरनेशनल पब्लिक गुरुकुल की लक्ष्मी ने द्वितीय, डी.ए.वी. सैंटेनरी पब्लिक स्कूल, पिहोवा की डोली ने तृतीय व ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल के गुरसहज ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया ।


उन्होंने बताया कि समूह नृत्य के प्रथम समूह में अग्रसेन पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम, बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की टीम ने द्वितीय, राजकीय प्राथमिक पाठशाला की टीम ने तृतीय व टैगोर ग्लोबल स्कूल की टीम ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। समूह नृत्य के द्वितीय समूह में बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम, अग्रसेन पब्लिक स्कूल टीम ने द्वितीय, सेठ टेक चंद मेमोरियल की टीम ने तृतीय व राजकीय माध्यमिक विद्यालय, कलाल माजरा की टीम ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। समूह नृत्य के तृतीय समूह में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, पिहोवा की टीम ने प्रथम, अग्रसेन पब्लिक स्कूल की टीम ने द्वितीय, धन्ना भगत पब्लिक स्कूल की टीम ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। समूह नृत्य के चतुर्थ समूह में अग्रसेन पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम, पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed