फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Daughters of Syalwa school top in Kho-Kho

Kurukshetra News: खो-खो में स्यालवा विद्यालय की बेटियां अव्वल

Sun, 23 Nov 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 23 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Daughters of Syalwa school top in Kho-Kho
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलाकौर में करवाई जा रही सरस्वती नगर खंड की तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन हो गया। समापन में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर मुख्यातिथि रहे।
अंडर-17 आयु वर्ग लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्यालवा ने प्रथम और सर जवाहर पब्लिक स्कूल सरस्वतीनगर ने दूसरा स्थान पाया। लड़कियों की अंडर-14, 17 व 19 की कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन प्रतियोगिताए हुई। अंडर-19 कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्यालवा ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलाकौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-14 कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलाकौर ने प्रथम, तलाकौर क्लब ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बैडमिंटन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलाकौर ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुंदियाना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढौरा के पूर्व विधायक बलवंत सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन जसविंद्र सिंह अंबली व जिला परिषद् सदस्या विनीत कौर विशिष्ट अतिथि रहे। प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी करनैल सिंह के नेतृत्व में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed