फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Daughters dominated again, made a place in the top

फिर से बेटियों ने मारी बाजी, दसवीं के परिणाम में रहीं टॉप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Daughters dominated again, made a place in the top
बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद तीसरे ही दिन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। इस परिणाम में भी बेटियों ने बाजी मारी है। 492, 491 और 490 अंक प्राप्त कर जिले की तीन बेटियां रिया देवी, साक्षी व नैंसी टॉप थ्री में रहीं हैं। वहीं 489 अंक के साथ कीर्ति ने चौथा स्थान हासिल किया है। परिणाम घोषित होते ही बेटियों के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। सभी बेटियों ने यह बगैर किसी ट्यूशन के हासिल किया है।
विज्ञापन

जिले में कुल 11953 विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी, जिनमें से 7298 उत्तीर्ण हुए और 1081 की कंपार्टमेंट आई। 61.06 प्रतिशत परिणाम के साथ कुरुक्षेत्र प्रदेश के जिलों में 10वें स्थान पर रहा है। जबकि 85.06 प्रतिशत के साथ सोनीपत पहले और 55.24 प्रतिशत परिणाम के साथ पंचकूला आखिरी नंबर पर रहा। वहीं बुधवार को जारी हुए बारहवीं कक्षा के परिणाम में 63.16 प्रतिशत परिणाम के साथ 17वें नंबर पर रहा था।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से परिणाम शाम को पांच बजे जारी की घोषणा की गई थी, लेकिन फिर भी विद्यार्थी सुबह से ही मोबाइल पर बार-बार चेक करते रहे। शाम को पांच बजे जैसे की परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड हुआ तो किसी के चेहरे खुशी से खिले नजर आए, वहीं कुछ कम नंबर आने की वजह से उदास दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed