फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dams everywhere on Markanda River will be repaired before the rainy season: Dr. Abhay Singh Yadav

बारिश के सीजन से पहले मारकंडा नदी पर हर जगह बांध होंगे दुरुस्त : डॉ. अभय सिंह यादव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Dams everywhere on Markanda River will be repaired before the rainy season: Dr. Abhay Singh Yadav
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। पिछले वर्ष की तरह इस बार बाढ़ जैसे हालात का सामना न करना पड़े, इसके लिए बारिश के सीजन से पहले मारकंडा के बांधों को दुरुस्त कर लिया जाएगा। यह कहना है सिंचाई एवं जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का। वे वीरवार को मारकंडा नदी के तटों का मुआयना करने पहुंचे थे। पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी के साथ शाहाबाद के कई मौजिज लोगों ने डॉ. अभय सिंह यादव को अंबाला के गांव हेमा माजरा, राऊ माजरा, सबका, तंदवाल, तंदवाली और दामली आदि गांवों में मारकंडा नदी के तट पर बने संवेदनशील बांध कटावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इन सभी गांवों में निरीक्षण करने के बाद डॉ. अभय सिंह यादव ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय रहते सभी संवेदनशील जगहों पर बांध मुक्कमल हो जाने चाहिए। उनके साथ चंडीगढ़ से संचाई विभाग के उच्च अधिकारी भी रहे।
विज्ञापन

वहीं पत्रकारों से बातचीत में डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि वैसे तो कुदरती आपदा को रोकना किसी के बस की बात नहीं होती, लेकिन फिर भी प्रदेश सरकार बांध रिपेयर करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि पिछले साल मारकंडा नदी पर बांध टूटने की वजह से शाहाबाद और आसपास के कई गांवों में भारी नुकसान हुआ था। वह स्थिति दोबारा पैदा न हो इसके लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इस मौके भारत भूषण भारती, नगर पालिका प्रधान गुलशन कवात्रा, पूर्व नपा उप प्रधान त्रलोचन सिंह, पार्षद नीरज मट्टू सहित गांव दामली के किसान व अन्य लोग मौजूद हरे।
विज्ञापन




बेदी बोले, मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान
निरीक्षण के बाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद किया। बेदी ने कहा कि पिछले वर्ष उनका घर भी बाढ़ के पानी से बर्बाद हुआ था, लेकिन कुछ दिनों पहले जब हुड्डा वासियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा और मुख्यमंत्री से इस महत्वपूर्ण समस्या का समाधान करवाने को कहा तो उन्होंने बिना देरी किए मुख्यमंत्री नायब सैनी से इस बाबत बात की। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राज्यमंत्री डॉ. अभय सिंह यादव और सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों ने मौके का मुआयना करके जल्द बांध को बनवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed