फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Daduwal announced 19 candidates for HSGMC elections.

Kurukshetra News: एचएसजीएमसी के चुनाव के लिए दादूवाल ने 19 प्रत्याशियों का किया एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Daduwal announced 19 candidates for HSGMC elections.
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल (आजाद) ने 19 वार्डों के लिए एक महिला समेत अपने 19 प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया। हालांकि एचएसजीएमसी के प्रधान भूपेंद्र सिंह असंध और दल के प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल ने अपने चुनाव लड़ने का फैसला संगत पर छोड़ दिया, मगर असंध ने दादूवाल को वार्ड-35 कालांवाली से प्रत्याशी घोषित किया।
विज्ञापन

कमेटी के मुख्य कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में दादूवाल ने कहा कि उन्होंने कमेटी के चुनाव आयुक्त एचएस भल्ला से अकाली शब्द को दल के पंजीकरण में शामिल करने की मांग रखी थी, मगर आयुक्त एचएस भल्ला ने उस मांग को ठुकरा दिया। उनका मानना है कि चुनाव लड़ने के लिए जारी गाइडलाइन में किसी भी दल को राजनैतिक दल से मिलते नाम नहीं रखने का नियम है। हालांकि कमेटी के चुनाव में किसी भी राजनैतिक दल को चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं है, मगर उनका दल राजनैतिक नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी मांग नहीं मानने पर उन्होंने हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है साथ ही हाइकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। उन्हें उम्मीद है कि हाईकोर्ट उनकी मांग मानकर आदेश जारी करेगा। उसके बाद उनको चुनाव निशान मिल जाएगा। अगर उनको चुनाव निशान नहीं मिलते तो उनके प्रत्याशी आजाद चुनाव लड़ेंगे। उनको उम्मीद है कि संगत उनके प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद जरूर देगी। वे अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने भी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



असंध ने किया दादूवाल का नाम घोषित
पत्रकारवार्ता के दौरान कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंद्र सिंह असंध ने धर्म प्रचार कमेटी एवं दल के प्रमुख जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल का नाम वार्ड-35 कालांवाली से बतौर प्रत्याशी घोषित किया। पंथ की सेवा करने वाले जत्थेदार दादूवाल निश्चित रूप से चुनाव लडेंगें। उन्होंने दादूवाल के कार्यों को दोहराते हुए संगत से उनको विजयी बनाने का आग्रह किया।



इनकाे बनाया गया प्रत्याशी
दादूवाल ने बताया कि वार्ड-1 कालका से गुरमीत सिंह मीता रामसर, वार्ड-2 पंचकूला से जत्थेदार स्वर्ण सिंह बुंगा टिबी, वार्ड-3 नारायणगढ़ से पंथ प्रसिद्ध ढाडी लखविंद्र सिंह पारस, वार्ड-4 बराड़ा से राजिंद्र सिंह डुलियाना, वार्ड-5 अंबाला छावनी से सुदर्शन सिंह सहगल, वार्ड-8 रादौर से लखविंद्र सिंह सतगौली, वार्ड-9 जगाधरी से जत्थेदार सुखविंद्र सिंह मंडेबर, वार्ड-13 शाहाबाद से बेअंत सिंह नलवी, वार्ड-21 कांगथली से ज्ञानी बूटा सिंह ताराआली, वार्ड-22 कैथल से सतिंद्र सिंह मंटा रसीदा, वार्ड-23 पानीपत से दलविंद्र सिंह चीमा, वार्ड-24 जींद से बीबी परमिंद्र कौर, वार्ड-27 फतेहाबाद से महिंद्र सिंह वधवा, वार्ड-28 रतिया से स्वर्ण सिंह, वार्ड-29 हिसार से हरपाल सिंह, वार्ड-30 डबवाली से जत्थेदार मलकीत सिंह पन्नीवाला, वार्ड-32 ऐलनाबाद से गुरपाल सिंह गौरा, वार्ड-33 सिरसा से सुखनाम सिंह वैदवाला और वार्ड-40 फरीदाबाद गुरप्रसाद सिंह प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed