{"_id":"69c2eecd1074f299520a0049","slug":"cylinder-booking-took-place-under-police-surveillance-agency-gates-were-closed-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-152073-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पुलिस पहरे में हुई सिलिंडर बुकिंग, एजेंसी के गेट किए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पुलिस पहरे में हुई सिलिंडर बुकिंग, एजेंसी के गेट किए बंद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस के पहले में बुकिंग करवाते लोग। संवाद
- फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र। जिला प्रशासन की ओर से रसोई गैस की कोई किल्लत न होने के दावे किए जा रहे हैं लेकिन घंटोंभर तक बुकिंग व सिलिंडर के लिए उपभोक्ता लाइनों में लगे रहते हैं। मंगलवार को भी पिपली-थर्ड गेट रोड पर स्थित गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। लोग हंगामा करने लगे तो पुलिस बुलानी पड़ी जिसके पहरे में ही बुकिंग व अन्य प्रक्रिया पूरी की जा सकी और एजेंसी को गेट बंद करने पड़े।
हालांकि कुछ समय बाद गेट खोल दिए गए और पुलिस की मौजूदगी में बुकिंग प्रक्रिया शुरू कराई गई। इस दौरान एजेंसी के कर्मचारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। प्रबंधन की ओर से केवल इतना कहा गया कि केवाईसी प्रक्रिया में सहायता के लिए एक कर्मचारी तैनात किया गया है। उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना है कि 13 मार्च को बुकिंग कराने के बावजूद अब तक सिलिंडर नहीं मिला है और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का समय बताने पर भी लोगों ने सवाल उठाए।
गैस बुकिंग के लिए पहुंचे प्रीतम ने बताया कि वह सुबह से लाइन में लगे हैं और चार बार कतार में लग चुके हैं लेकिन न तो बुकिंग हो पा रही है और न ही कोई समाधान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
महिलाओं को हो रही परेशानी
एजेंसी के बाहर सुबह से लाइन में लगी महिलाओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच घंटों खड़े रहना पड़ रहा है। कई महिलाएं बीमार होने के बावजूद लाइन में लगी हैं। आरोप है कि कभी केवाईसी के नाम पर तो कभी बुकिंग न होने का हवाला देकर उन्हें वापस भेज दिया जाता है। सिलिंडर खत्म हो चुका है, ऐसे में खाना बनाना मुश्किल हो गया है।