फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cyclist attacks home guard managing traffic with knife

Kurukshetra News: यातायात व्यवस्था संभाल रहे होमगार्ड पर साइकिल सवार ने किया चाकू से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Cyclist attacks home guard managing traffic with knife
कुरुक्षेत्र। पुराने बस अड्डे के पास साइकिल सवार एक व्यक्ति ने यातायात व्यवस्था संभाल रहे होमगार्ड पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में होमगार्ड बुरी तरह से जख्मी हो गया। होमगार्ड के साथियों ने आरोपी को काबू कर होमगार्ड को एलएनजेपी अस्पताल भर्ती कराया। उसकी छाती, पेट और बाजू पर चाकू से घाव आए हैं। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जिला यातायात पुलिस के सुभाष फौजी ने बताया कि पुराने बस अड्डे के पास विश्वकर्मा चौक पर उनकी ड्यूटी लगी हुई है। शाम के समय अपने साथी होमगार्ड सतपाल व अन्य के साथ चौक यातायात की व्यवस्था संभाल रहे थे। ट्रेन क्रॉस होने के कारण फाटक बंद था। इस कारण चौक पर जाम लगा हुआ था। सतपाल एक जगह से जाम खुलवाने के लिए वाहनों को निकालने में व्यस्त था। तभी साइकिल पर एक व्यक्ति आया, जिसे सतपाल ने यातायात के कारण सड़क क्रॉस करने से मना कर दिया। मना करने के बाद भी यह व्यक्ति साइकिल पर सड़क क्रॉस करने लगा। तब सतपाल ने उसे वहीं रोक लिया, जिससे गुस्सा होकर आरोपी ने चाकू निकाल कर सतपाल पर हमला कर दिया। आरोपी ने सतपाल के पेट, छाती और बाजू पर पांच जगह हमला कर जख्मी कर दिया। इसी दौरान उसने अपने एक अन्य साथी के साथ आरोपी को काबू कर सतपाल को छुड़ाया।
विज्ञापन

आरोपी ने उन पर हमला करने का प्रयास किया। उन्होंने पुलिस को मौके पर बुलाकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया। वहीं सतपाल को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed