फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   cyber crime

ऑनलाइन ठगी कर 55 हजार की लगाई चपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
cyber crime
ऑनलाइन ठगी कर 55 हजार की चपत लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में दिनेश निवासी डूडी ने बताया कि वह इंडियन ऑयल की पाइप लाइन में काम करता है। सोमवार सुबह दस बजे के आसपास उसके पास फोन आया कि वह शर्मा कॉलोनी लाडवा से बोल रहा है। आपके घर से आपका मोबाइल नंबर लिया है। आरोपी ने उसे बातों के जाल में फंसाते हुए कहा कि उसकी किसी से 20 हजार की पेमेंट आनी है और उसका गूगल पे वाला नंबर घर पर रह गया है। वह आपके गूगल पे अकाउंट में 20 हजार डाल देगा और वह पैसे बाद में ले लेगा। पीड़ित दिनेश ने कहा कि वह गूगल पे यूज नहीं करता मैंने उसकी बातों में आकर अपनी बेटी से फोन पर बात करवा दी जो गूगल पे चलाती है। उसके बाद आरोपी ने उसकी बेटी को अपने बातों के जाल में फंसा कर गूगल पे की सारी जानकारी ले ली। जिससे तुरंत उनके खाते से चार बार 55 हजार की राशि उड़ गई। उन्हें अपने साथ फ्रॉड का एहसास हुआ तो पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed