फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Custom Milling Rice Millers backtrack

कस्टम मिलिंग से पीछे हटे राइस मिलर्स

Thu, 17 Sep 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Thu, 17 Sep 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र जिले के राइस मिलर्स ने कस्टम मिलिंग से पीछे हटने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन


लाडवा में मंगलवार देर शाम जिले के राइस मिलर्स और डीलर्स की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में कहा गया कि यदि सरकार उनकी समस्याओं का धान की सरकारी खरीद करने से पहले निपटारा नहीं करती, तो उनके सामने इसके अतिरिक्त कोई चारा नहीं बचेगा।

लाडवा अनाजमंडी धर्मशाला में बैठक राइस मिलर्स व डीलर्स एसोसिएशन के जिला प्रधान प्रमोद धवन की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी मंडियों की राइस एसोसिएशनो के प्रधान और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रमोद धवन ने बताया कि वह दो दिन पहले मुख्यमंत्री से मिले थे। उन्हें राइस मिलर्स की वर्ष 13-14 के होल्डिंग चार्जेस, डैमेज कट, वर्ष 11-12 से लगाए गए सेल टैक्स और सिक्योरिटी राशि जैसी मांगों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें से सिक्योरिटी राशि 10 लाख रुपए से घटाकर 7 लाख रुपये कर दी गई है। लेकिन, शेष मुख्य मांगों पर कोई फैसला नहीं हुआ है। राइस एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश महासचिव ज्वैल सिंगला ने कहा कि राइस मिलर्स पर होल्डिंग चार्जेज, डैमेज कट और लगाए गए टैक्स ने चावल उद्योग और चावल मिलर्स को तबाह कर दिया है।

चावल उद्योग बंद होने के आसार बन गए हैं। उन्होंने बताया कि आबकारी और कराधान विभाग ने राइस मिलर्स पर सेल टैक्स लगा दिया है। इसकी रिकवरी वर्ष 2011-2012 से वसूलने के आदेश दिए गए हैं। यह पूरी तरह नाजायज है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि सरकारी खरीद शुरू होने से पहले राइस मिलर्स की समस्याओं का समाधान नही किया गया तो राइस मिलर्स मंडियों से धान नहीं उठाएंगे।

इस अवसर पर अमन गुप्ता लाडवा, रणजीत सिंह पिहोवा, पुनीत मित्तल इस्माईलाबाद, रमन बंसल ठोल, राजीव सभ्रवाल कुरुक्षेत्र, सतविंदर सिंह कुरुक्षेत्र ग्रामीण, यशपाल वधवा शाहबाद, विवेक गुप्ता जिला सचिव, राकेश चौधरी कैशियर, वीरेंद्र सिंह, राज खुराना, विमेश गर्ग, अमन गोयल, रिंकू छाबड़ा, सतीश कुमार, सचिन कुमार, राजीव जैन, अशोक खुराना, बीरबल शर्मा आदि राइस मिलर्स उपस्थित रहे।


70 हजार गाड़ियों पर लगाया डैमेज कट
कस्टम मिलर्स को वर्ष 2013-2014 में दिए गए धान में बारिश आदि के कारण डैमेज की मात्रा बहुत ज्यादा थी। इस धान की कस्टम मिलिंग के दौरान सरकार के हस्ताक्षेप से डैमेज कट की मात्रा बढ़ाकर मिलर्स को राहत दी गई थी।


चावल की गाड़ियां लगाते समय भारतीय खाद्य निगम ने प्रत्येक गाड़ी पर करीब 67 सौ रुपये डैमेज कट के काट लिए। इससे राइस मिलर्स को जबरदस्त आर्थिक नुकसान हो रहा है। एक अनुमान के अनुसार प्रदेश भर में 70 हजार चावल की गाड़ियां कस्टम मिलर्स ने भारतीय खाद्य निगम को दी हैं। इन सभी पर डैमेज कट लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed