{"_id":"58864dc04f1c1bbc7ecf45b0","slug":"currency-swaip-machine-bus-ticket-counter-digital-india-bus-stand-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वैप मशीन से बस टिकटों के लिए पेमेंट कर सकेंगे यात्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वैप मशीन से बस टिकटों के लिए पेमेंट कर सकेंगे यात्री
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Tue, 24 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस टिकट के लिए अब यात्रियों को नगदी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। जितने रुपये की टिकट होगी, बुकिंग काउंटर पर स्वैप मशीन के माध्यम से उतनी ही राशि कार्ड से कट जाएगी और यदि जल्दबाजी में किसी से स्वैप मशीन में अधिक राशि भरी जाती है तो भी घबराने की जरूरत नहीं है। क्रेडिट कार्ड या एटीएम कार्ड के बारे में संबंधित बैंक से संपर्क करके रिफंड प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
जिले के बस अड्डों को कैशलेस करने की दिशा में काम करते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नए बस अड्डे पर बुकिंग काउंटर पर स्वैप मशीन की शुरुआत कर दी गई है। रोडवेज जीएम रोहताश सिंह ने सोमवार शाम को यात्रियों के लिए इस सुविधा की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि फिलहाल यहां बुकिंग काउंटर पर दो स्वैप मशीनें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा पिहोवा और शाहाबाद के बस अड्डों पर भी बुकिंग काउंटर के लिए स्वैप मशीनें जारी कर दी गई हैं। जल्द ही यहां मशीनें स्थापित भी कर दी जाएगी। वहीं पुराना बस अड्डा थानेसर और पिपली में बसों का ठहराव ज्यादा देर तक नहीं होता। इस अवसर पर टीएम मेजर सिंह, एओ करनैल सिंह, स्टेनो टू जीएम सुरेंद्र कुमार, अड्डा इंचार्ज अजमेर सिंह मथाना तथा निरीक्षक यातायात शाखा रमेश चंद्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन