फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   currency, fake police, 5 lakh fraud, arrest, police, kurukshetra

फर्जी पुलिस की रेड कर पांच लाख हड़पने के मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Jan 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Wed, 18 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन

फर्जी पुलिस रेड कराकर पंचकूला सेक्टर सात वासी पड़ोसी को चूना लगाने के मामले में छठा आरोपी भी गिरफ्त में आ चुका है। फर्जी पुलिस की यह फर्जी रेड करने वाले दोनों आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। यहां बता दें कि 22 नवंबर 2016 को कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर के निकट फर्जी पुलिस की वर्दी पहनकर पंचकूला वासी एक व्यक्ति के पांच लाख रुपये हड़प लिए गए थे। इस मामले में अब तक छह गिरफ्तारियां हो चुकीं हैं, जबकि दो की तलाश जारी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 23 नवंबर को पंचकूला सेक्टर 7 वासी सुनील कुमार ने केयूके थाना मे दी अपनी शिकायत दी थी कि वह पंचकूला में मोबाइल रिपेयर का काम करता है। 22 नवंबर को उसके दोस्त राजेश वासी बलटाना और इसका एक अन्य दोस्त ने शिकायतकर्ता के पास आए थे। इन्होंने उसकी पुरानी करेंसी को बदलवाने की बात कही। शिकायतकर्ता के अनुसार वह इनकी बातों में आ गया। उसने अपने घर से पांच लाख रुपये लिए और वह तीनों अपनी डस्टर गाड़ी में सवार होकर कुरुक्षेत्र आए। रास्ते में उसने अपनी मौसी के लड़के कृष्ण वासी दुराना (अंबाला) को भी डस्टर में बैठा लिया था।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र पहुंचकर जब वे ज्योतिसर नहर के निकट पहुंचे तो एक स्कोर्पियो  गाड़ी में चार व्यक्ति उतरे, इनमें तीन व्यक्ति पुलिस की वर्दी मे थे, जबकि एक सिविल ड्रेस में था। सिविल ड्रेस वाले ने उसके कान पर पिस्तौल लगाकर गाड़ी की चाबी छीन ली तथा एक वर्दी वाला उनकी गाड़ी चलाने लगा। ढांड रोड पर जब वे  कमोदा के पास पहुंचे तो उसे मारपीट कर नीचे उतार दिया तथा उससे बैग मे रखे साढे़ तीन लाख रुपये छीन लिये व उसके फोन भी छीनकर भाग गये थे। पुलिस चौकी ज्योतिसर प्रभारी उप निरीक्षक भीमराज व एएस आई रामपाल की टीम मामले की जांच करते हुए 5 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस टीम ने अब मामले के छठे आरोपी बलवान सिंह वासी रोहतक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed