फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   currency, exchange, loot, police dress, crime, kurukshetra

नोट बदलवाने पंचकूला से आया कुरुक्षेत्र, पुलिस की वर्दी पहने युवकों ने लूटा

Thu, 24 Nov 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Thu, 24 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन

दोस्तों के कहने पर बाहर से पुराने नोट बदलवाना पंचकूूूला के एक युवक को महंगा पड़ गया। पांच लाख रुपये बदलवाने आए इस युवक से खाकी वर्दी पहने युवकों ने अपने साथियों के साथ मिल कर लूट गया। बदमाश उससे मारपीट करके साढ़े तीन लाख रुपये लूट कर ले गए। रुपयों के साथ ही वह उसके दोस्तों और कार को भी ले गए हैं। युवक ने केयूके थाने में मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 केयूके थाना पुलिस के मुताबिक पंचकूला के सेक्टर-7 निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंचकूला में मोबाइल रिपेयर का काम करता है। 22 नवंबर को उसके दोस्त बल्टाना निवासी राजेश और एक अन्य दोस्त ने 500 और 1000 के नोट बदलवा कर देने की बात कही। उनकी बातों में आकर वह पांच लाख रुपये लेकर पंचकूला से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुआ। उसके साथ दोनों दोस्त भी थे। सुनील ने बताया कि तीनों उसकी डस्टर गाड़ी मेें कुरुक्षेत्र के लिए निकले। सुनील ने बताया कि रास्ते में उसने अपनी मौसी के लड़के कृष्ण निवासी दुराना को भी बिठा लिया था।
विज्ञापन


कुर्ते पायजामे वाला व्यक्ति ले गया दूसरी तरफ
सुनील ने बताया कि जब वे ज्योतिसर नहर के पास पहुंचे तब वहां उन्हें कुर्ता पायजामा पहने एक व्यक्ति मिला। उसने कहा कि पैसे ढांड रोड के पास लिंक रोड पर मिलेंगे। जब वे पुल पार के ढांड रोड की तरफ आए तब एक स्कार्पियो कार में आए चार व्यक्तियों ने उससे पैसे लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्दी में थे तीन युवक, एक ने सिर पर अड़ाई पिस्तौल
सुनील ने बताया कि स्कॉर्पियो में चार लोग सवार थे। इनमें से तीन ने पुलिस की तरह वर्दी पहनी हुई थी। जबकि एक सादी वर्दी में था। जब वह बात कर रहे थे। इसी दौरान सिविल ड्रेस वाले व्यक्ति ने उसके सिर पर पिस्तौल अड़ा दी और उसकी कार की चाबी छीन ली। इसके बाद खाकी वर्दी पहने एक युवक ने उसकी कार चलाई और हमें कहीं ओर ले जाने लगा। सुनील ने बताया कि कार में इन लोगों ने उसके साथ मारपीट कर की और उसके बैग में रखे साढ़े तीन लाख रुपये छीन लिए। इन लोगों ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। सुनील ने बताया कि वर्दी पहने युवकों ने उसे मारपीट कर कमोदा के पास कार से फेंक दिया और बदमाश उसकी कार और अन्य दोस्तों को लेकर वहां से भाग गए। सुनील ने बताया कि उसकी जेब में डेढ़ लाख रुपये और रखे थे। जिन पर उनकी नजर नहीं पड़ी और वह रुपये बच गए। पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

चार दोस्तों के थे पांच लाख रुपये
पांच लाख रुपये बदलवाने पहुंचे सुनील के पास इतनी राशि कहां से आई। मोबाइल मैकेनिक के पास इतनी राशि होने पर पुलिस के भी कान खड़े हुए। एसएचओ ओमपाल ने बताया कि जब पुलिस ने इस संबंध में सुनील से पूछताछ की तो उसने बताया कि पांच लाख रुपये में से कुछ राशि उसकी जमा की हुई है। जबकि कुछ राशि तीन दोस्तों की भी थी। चार लोगों के मिलाकर पांच लाख रुपये हुए थे।

तीन दोस्तों को भी रास्ते में छोड़कर भागे बदमाश
एसएचओ ओमपाल ने बताया कि बदमाशों ने सुनील के मौसेरे भाई सहित उसके दोस्तों को भी आगे जाकर छोड़ दिया था। वे सुनील की कार भी छोड़ गए। जिसे लेकर तीनों बाद में पुलिस चौकी पहुंच गए थे। एसएचओ ने बताया कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हर पहलु की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।


वर्जन
पुलिस की वर्दी में कुछ लोग थे। जिन्होंने रुपये लूटे हैं। सुनील अपने दोस्त के एक दूसरे दोस्त के जरिये नोट बदलवाने आया था। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
- ओमपाल, एचएसओ केयूके थाना कुरुक्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed