फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   currency, atm, bank, market, exchange, rupees, money, kurukshetra

महज तमाशा बन गया पैसा

Mon, 21 Nov 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Mon, 21 Nov 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
currency, atm, bank, market, exchange, rupees, money, kurukshetra
एटीएम के बाहर लगी कतार। - फोटो : अमर उजाला

नोट बंदी के बाद नए नोट का लेन देन अब तमाशा सा बन कर रह गया है। बैंकों में नोट नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत दो हजार रुपये के नोट से हो रही है। नोट बंदी के 13 दिन बाद भी बाजारों में खुल्ले की किल्लत ने यह परेशानी और बढ़ा दी है। लोगों का गुस्सा इसलिए भी बढ़ने लगा है कि एटीएम से भी महज दो ही हजार रुपये का एक नोट निकल रहा है। जिसके चलते सामान्य खरीदारी में लोगों को दिक्कत आ रही है। लोगों का यहां तक कहना है कि मजबूरी के चलते दो हजार रुपये का नोट लेना पड़ रहा है।

विज्ञापन


चौंकाने वाली बात यह है कि आरबीआई ने करोड़ों रुपये शनिवार को ही भेज दिए थे। बैंकों में यह पैसा शनिवार की दोपहर को ही पहुंच भी गया था। लेकिन सोमवार को जब बैंक खुले तो लोगों का पारा कुछ बैंकों पर सौ के नोट नहीं होने का बोर्ड देखकर चढ़ गया। आईसीआईसीआई बैंक में सुबह से ही इस बोर्ड को लगा दिया गया था। कई अन्य बैंकों में भी सौ-सौ के नोट नहीं थे। ऐसे में कुछ बैंकों ने दस दस के नोट लोगों को दिए। लेकिन इन नोटों में भी जर्जर नोट होने से लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


घंटों लग रहे हैं लोग लाइन में
एटीएम से पैसा निकालने के लिए लोग सोमवार को घंटों लाइन में लगे रहे। लोगों का कहना है कि मशीनों से केवल दो हजार रुपये का एक ही नोट निकल रहा है। ऐसे में एक नोट के लिए लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ा। लेकिन यह नोट भी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। दावा किया गया था कि सोमवार को पांच सौ के नए नोट भी मशीनों के जरिये मिलेंगे। उत्साह में लोग एटीएम में पहुंचे लेकिन निराशा ही हाथ लगी। यही हाल बैंकों में भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केमिस्ट नहीं ले रहे पुराने नोट
पुराने नोटों को लेकर लोगों की दिक्कतें अभी भी जारी है। अस्पतालों में इलाज करा रहे या अन्य मरीजों को दवाइयां भी 500 और 1000 के नोट से नहीं मिल रही। शहर निवासी रामपाल शर्मा ने बताया कि वह रेलवे रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर गए। 12 सौ रुपये की दवाइयां आई, जब केमिस्ट को पांच पांच सौ के दो नोट दिए तो उसने लेने से इनकार कर दिया। दो हजार का नोट दिया तो खुल्ले नहीं होने की बात कही। ऐसे में मरीजों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जैसे तैसे सौ के नोटों का इंतजाम किया और दवाइयां ली।


क्या कहते हैं लोग
शहर निवासी भीम सिंह ने कहा कि खुल्ले पैसों की दिक्कत के कारण दुकानदार 2000 रुपये का नोट नहीं ले रहे। अगर 2000 का नोट खर्च करना है तो कम से कम एक हजार रुपये का सामान लेना पड़ता है। ऐसे में जेब खाली रहती है। बैंक से भी राहत कम ही मिल रही है वहां भी 100 और 500 रुपये के नोट नहीं है। प्रवीन कुमार का कहना था कि सुबह से खुल्ले पैसे निकलवाने के लिए चार एटीएम के चक्कर लगाए। घंटों लाइन में खड़ा होने बाद जब बारी आई तो किसी भी एटीएम से 100 या 500 रुपये का नोट नहीं निकला। 2000 रुपये का नोट लेना मजबूरी बन गया है। 2000 रुपये का नोट केवल शो पीस बनकर रह गया है। जिसको जेब में तो रख सकते है पर खर्च नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed