{"_id":"61ce0cf48f87d054f26a9747","slug":"cultural-kurukshetra-news-knl944959113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां भद्रकाली शक्तिपीठ में सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा नव वर्ष का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां भद्रकाली शक्तिपीठ में सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा नव वर्ष का पर्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ देवीकूप भद्रकाली मंदिर में नव वर्ष सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान मंदिर हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। समारोह को लेकर मां भद्रकाली शक्तिपीठ को रंग बिरंगी लाइटों, पुष्पों व रंगीन कपड़ों से सजाया गया है।
पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि हवन यज्ञ में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से मां भद्रकाली के सेवक आहुति डालेंगे। वर्ष के प्रथम शनिवार को सुबह मां भद्रकाली को घी, शहद ,दूध, दही और गंगाजल से मंगला स्नान कराया जाएगा। गुजरात के डाकोर से लाए गए विशेष आभूषणों से मां भद्रकाली का भव्य शृंगार किया जाएगा व पंचदीप ज्योति से महाआरती की जाएगी। इस दौरान भक्तों को विशेष मेवे का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
कहा कि कार्यक्रम में सुबह 10 बजे मां भद्रकाली संकीर्तन मंडल की सदस्य भजन गाएंगी। उसके बाद दोपहर 1 बजे तक हवन यज्ञ का आयोजन होगा। वहीं परिसर में दोपहर को भंडारे लगाया जाएगा। दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक मां भद्रकाली की भजन संध्या की जाएगी तथा 6 बजे से 7 बजे तक माता शिमला देवी महाआरती करेंगी। कार्यक्रम के दौरान कोरोना नियमों का पालन किया जाएगा। बगैर मास्क किसी का भी मंदिर में प्रवेश नहीं होगा। इस मौके पर अध्यक्ष नरेंद्र वालिया, हेमराज शर्मा, मीना जोशी, देवेंद्र गर्ग हाबड़ी, अन्नू पॉल शर्मा, निकुंज शर्मा, संजीव मित्तल, हाकम चौधरी, देवांशु शर्मा, राम पाल लाठर, सुनील वर्मा, आशीष दीक्षित, सेवक मंडल सदस्य सहित अन्य मौजूद रहे।