{"_id":"618576cbfac95529f7009936","slug":"cultural-kurukshetra-news-knl886856149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली की शाम जगमगा उठी धर्मनगरी, रोशन हुए धार्मिक स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली की शाम जगमगा उठी धर्मनगरी, रोशन हुए धार्मिक स्थल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली की शाम ढलते ही धर्मनगरी दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। रंग बिरंगी लड़ियां लोगों के घरों पर रोशन हो गईं। ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर, गुरुद्वारा छठी पातशाही, श्री देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर, बिरला मंदिर, तिरुपति श्री बालाजी मंदिर सहित अन्य धार्मिक और सामाजिक स्थल को दीयों और लड़ियों की मदद से बेहद ही खूबसूरती ढंग से सजाया गया। सामाजिक संस्थाओं की ओर से ब्रह्मसरोवर सहित अन्य सार्वजनिक स्थल पर हजारों की संख्या में दीये जलाए गए। मंदिरों में दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की गई। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में पूजा-अर्चना करने से पहले शहर में मंदिरों में पहुंच विशेष पूजा की। उधर, पाबंदी के बीच लोगों ने जमकर पटाखे चलाए। हालांकि सरकार के आदेशानुसार जिला प्रशासन ने सभी तरह के पटाखों को चलाने और बेचने पर रोक लगाई गई थी। आतिशबाजी के कारण जिलेभर में कई जगह आगजनी की घटनाएं घटी, जिसपर दमकल केंद्रों के कर्मचारियों ने काबू पाया। दिवाली के दिन सुबह साढ़े छह बजे कुरुक्षेत्र का एक्यूआई 232 दर्ज किया गया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे 283 और देर रात तक 336 से अधिक पहुंच गया। इसकी वजह से सांस और दमा के मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पुलिस ने शहर में पटाखे चलाने वाले तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार लाल द्वार मंदिर थानेसर के नजदीक गश्त पर तैनात पुलिस ने खेड़ा के निकट पटाखे चलाने के आरोप में जिला करनाल के गांव बुटाव खेड़ी वासी अमित पुत्र हुसन पाल, किसान बस्ती नीलोखेड़ी वासी हाल किराएदार वशिष्ट कॉलोनी वासी राजिंद्र सिंह पुत्र बिरसा सिंह खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा कालड़ा पार्क के निकट गश्त पर तैनात पुलिस ने वशिष्ट कॉलोनी गली नंबर-9 में पटाखे फोड़ने के आरोप में सोनू पुत्र अमरनाथ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आतिशबाजी सहित अन्य कारणों से दिवाली के दिन जिलेभर में 12 जगह आगजनी की घटनाएं घटी। इनमें चार घटनाएं थानेसर, लाडवा में चार, शाहाबाद और पिहोवा में 2-2 जगह हुई। जानकारी के अनुसार आतिशबाजी के कारण मोहन नगर पुल के नीचे स्थित फर्नीचर के वेस्ट गोदाम में वीरवार रात करीब 9 बजे आगजनी की सूचना मिली, जिस पर करीब पौने 10 बजे तक काबू पाया गया। इसके अलावा सेक्टर-17 स्थित एक मकान में खड़ी स्कूटी में रात पौने 10 बजे आग लग गई, जिस पर रात 11 बजे तक काबू पाया गया। उधर, झांसा रोड स्थित गत्ते के गोदाम में आग लग गई। यहां दमकल की दो गाड़ियों ने रात ढाई बजे तक काबू पाया। वहीं लाडवा स्थित कपड़े की एक दुकान में आग लगने की सूचना है। इसके अलावा शाहाबाद में आतिशबाजी के कारण पराली में आग लगने की सूचना है, जिसपर दमकल केंद्रों की गाड़ियों ने काबू पाया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दिवाली के दिन मारपीट के मामलों में सात की एमएलआर कटी हैं। इनमें बजिदपुर वासी पाली राम पुत्र कालू राम, कीर्ति नगर कुरुक्षेत्र वासी मुकेश पाल पुत्र जीता राम व श्याम लाल पुत्र चन्ना राम, गांव देवीदास पुरा वासी साहिल पुत्र बलदेव, कर्ण कॉलोनी वासी श्याम बहादुर, छोटा बाजार वासी पुष्प सैनी और गांव बारना वासी रविंद्र ने अस्पताल के आपातकालीन विभाग पहुंच मारपीट के मामले में एमएलआर कटवाई है।
पटाखों से झुलसने पर दो व्यक्ति उपचार के लिए वीरवार देर शाम जिला अस्पताल पहुंचे। बताया गया कि खातापुर मोहल्ला निवासी 36 वर्षीय रोहित का पटाखा फोड़ते वक्त हाथ झुलस गया। इसके अलावा गांव मथाना वासी सुखबीर सिंह पुत्र कृष्ण लाल भी पटाखे की चपेट में आने से झुलस गया। दोनों का आपातकालीन विभाग में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने उपचार दिया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डिस्चार्ज कर दिया।