फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Crocodile seen on the banks of SYL canal

Kurukshetra News: एसवाईएल नहर के किनारे दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों को किया सतर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Crocodile seen on the banks of SYL canal
फोटो 15
विज्ञापन

एसवाईएल नहर के किनारे दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों को किया सतर्क
दहशतजदा ग्रामीणों ने वनविभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
नहर किनारे पशु लेकर न जाने और मछुआरों से नहर में न उतरने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। दबखेड़ी गांव के पास एसवाईएल नहर के किनारे 10 से 12 फुट लंबा मगरमच्छ दिखा है। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो डालकर लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। लोगों को नहर के पास अपने पशु न लेकर जाने और मछली पकड़ने वालों को नहर में न उतरने की सलाह दी गई है। दूसरी ओर दहशतजदा ग्रामीणों ने वनविभाग से मगरमच्छ को पकड़ने की गुहार लगाई है।
गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि वह ज्योतिसर से दबखेड़ी के बीच नहर पर अपने पशुओं को चराने के लिए गया था। इस दौरान बुधवार और वीरवार को एसवाईएल नहर के किनारे मगरमच्छ देखा गया। उसने लोगों को सतर्क करने के लिए इसकी वीडियो भी बनाई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 10 से 12 फुट लंबे मगरमच्छ का वजन चार क्विंटल तक हो सकता है। उन्होंने कहा कि नहर पर मछली पकड़ने, घास काटने, सूखी लकड़ियां चुगने और पशुओं को चराने वाले लोग सावधान रहें। इस मगरमच्छ के पकड़े जाने तक नहर के आसपास जाने से बचें। कारण कि यह किसी पर भी घात लगाकर हमला कर सकता है। इस बड़े मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन्य विभाग को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


बाक्स
पहले भी दिख चुके मगरमच्छ
---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

गत माह दबखेड़ी समेत तीन गांव में मगरमच्छ देखे जा चुके हैं, मगर अभी तक कोई मगरमच्छ पकड़ में नहीं आया है। तकरीबन दो सप्ताह पहले भी गांव दबखेड़ी में धान की रोपाई कर रहे मजदूरों ने झील में मगरमच्छ देखने की शिकायत की थी। यह मगरमच्छ 5-6 फुट का था। इसे भी अब पकड़ा नहीं जा सका है। माना जा रहा है कि मगरमच्छ बाढ़ के पानी संग यहां तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed