{"_id":"690ba6547518106ebd0c07ea","slug":"criminal-carrying-a-reward-of-rs-5000-arrested-pistol-recovered-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-144880-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पांच हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, पिस्ताैल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पांच हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, पिस्ताैल बरामद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पांच हजार के ईनामी बदमाश राहुल मलिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास सहित 17 मामले दर्ज हैं। इनमें तीन मामलों में वह वांछित है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
राहुल उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, वर्तमान में वह मोहन नगर में रह रहा था। राहुल का परिवार मूल रूप से उत्तरप्रदेश का रहने वाला है और पिछले लंबे समय से यहीं रह रहा है। टीम ने आरोपी से एक उच्च तकनीक से बनी व विदेशी पिस्तौल जैसी दिखने वाली देशी पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी पुलिस से बचने के लिए वेश बदल कर रह रहा था।
शाखा प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 4 नवंबर को टीम अपराध तलाश के लिए सन्निहित सरोवर के पास गश्त पर थी। उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि राहुल मलिक के पास अवैध असला है और वह 18 मंजिला मंदिर के पास किसी से मिलने के लिए आया हुआ है। सूचना पर टीम ने मंदिर पहुंचकर निगरानी शुरू की। टीम ने उसे शक के आधार पर काबू कर लिया। टीम को एक पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
अदालत के आदेश से पुलिस ने लिया दो दिन का रिमांड
सीआईए प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को काबू करने के बाद जब जांच की गई तो आरोपी पर 17 मामले दर्ज मिले। जिले के अलग-अलग थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लड़ाई-झगड़े और आर्म्स एक्ट जैसे मामले दर्ज हैं। इनमें एक मामला हत्या, सात मामले हत्या का प्रयास और नौ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में दर्ज हैं। इनमें से कई मामलों में आरोपी की गिरफ्तारी बकाया है। आरोपी को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
कृति नगर गोलीकांड में शामिल था आरोपी
कृति नगर में हुए गोलीकांड में भी आरोपी राहुल मलिक शामिल था। आरोपी राहुल मलिक अवैध शराब के धंधे से लंबे समय से जुड़ा हुआ था। अवैध शराब कारोबार के चलते ही उसने कृति नगर में एक युवक के पैर में गोली मारी थी। पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी नोनी राणा व अन्य कई गैंग से भी जुड़ा हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की आपराधिक कुंडली की जांच जारी है।