फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   warned to see reasult and jump from bus

अंजाम भुगतने की धमकी दी और बस से कूद

Tue, 12 Jan 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Tue, 12 Jan 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
warned to see reasult and jump from bus
जम्मू से दिल्ली जा रही एक निजी स्लीपर कोच बस के सिरफिरे ड्राइवर की सनक के कारण सोमवार सुबह करीब सात बजे जीटी रोड पर 40 यात्रियों की जान पर बन आई।
विज्ञापन



रास्ते में सवारियों के साथ हुए विवाद के बाद उसने मुसाफिरों को अंजाम भुगतने की धमकी ही नहीं दी बल्कि उसे हकीकत में भी बदल दिया। सोची समझी रणनीति के तहत अंबाला के पास अपने सह चालक व कंडक्टर को बस से उतारने के बाद उसने तेज गति से बस दौड़ानी शुरू की और अंबाला-शाहाबाद के बीच मोहाड़ी के आगे बस से कूद गया। चालक विहीन बस बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे में एक यात्री की मौत हो गई जबकि 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जीटी रोड पर जाम भी लग गया। यात्रियों का आरोप है कि चालक शराब के नशे में था। थाना शाहाबाद पुलिस को दी शिकायत में यात्री सुहेल सनाई (मृतक का चचेरा भाई) ने कहा कि वह जम्मू से दिल्ली के लिए प्राइवेट स्लीपर कोच बस में रविवार रात लगभग 11.30 सवार हुआ था। बस में लगभग 40 सवारियां थी।
विज्ञापन


पंजाब में राजपुरा क्रॉस करने के बाद एक सवारी ने लघुशंका के चलते बस को रुकवाया। इसी बीच सवारियों और चालक-सहचालक में लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर कहासुनी हो गई। इससे बिफरे ड्राइवर ने सवारियों को धमकी दी कि उसके साथ लड़ने का अंजाम भुगतना होगा। उसने अपने सह चालक और कंडक्टर को अंबाला के पास उतार दिया और बस को दौड़ाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार किलोमीटर आगे मोहड़ी के पास चालक बस से कूद गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में इशफाक अहमद डार निवासी फालछील जिला बड़गाम, कश्मीर की मौत हो गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही शाहाबाद से हेल्पर्स सोसाइटी के सदस्य और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची।


मौके पर डीएसपी गुरमेल सिंह, एसएचओ राजेश कुमार, एएसआई गुलजार सिंह, नरेश पाल भी आ गए। बस को क्रेन की मदद से उठा कर रास्ता खुलवाया गया। घायलों को बस से निकालकर एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियों से अस्पताल ले जाया गया। घायलों में 15 लोगों को सीएचसी शाहाबाद, छह को आदेश अस्पताल मोहड़ी और नौ लोगों को अंबाला के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया।

मामूली रूप से घायल 12 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। थाना शाहाबाद पुलिस ने चालक के खिलाफ हत्या करने की नीयत से हादसे को अंजाम देने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। बस को भी कब्जे में ले लिया है।

ये यात्री हुए घायल
दुर्घटना में घायल अमी सलमा, विपुल जंबल, आबिद, फिदिश अहमद, समीर, शबीर अहमद मलिक, हिलाल अहमद, जोया, मोहम्मद रायसिक, महवीश, रैश, इरशाद अहमद, ताहिर हुसैन, रमिज राजा को शाहाबाद के सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अशरफ मलिक, अवतार सिंह, अलताब, अमदल राशिद खान, मोहम्मद अकबर और हबीब उल्ला को आदेश अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

अंबाला में भर्ती घायल
बाटला हाउस दिल्ली नीलोफेर, थाना मंडी राजोर अजहर नबी, थाना मंडी राजोर रायाज अली, श्रीनगर निवासी इरशाद, सनी जिला पूंछ से लियाकत सेन, बारामुला जम्मू एंड कश्मीर से वली मोहम्मद सोफी, थाना मंडी राजोर से जादा मिसदा, श्रीनगर जम्मू से आदीन, चन्नी जम्मू से मोहम्मद हुमैन।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी चालक ने लापरवाही बरती साथ ही सवारियों को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया है।
 -राजेश कुमार, एसएचओ, थाना शाहाबाद, कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed