फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tire thief arrested four members of the gang, recovered 7.35 lakh tires

टायर चोर गिरोह चार सदस्य गिरफ्तार, 7.35 लाख के टायर बरामद

Wed, 25 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अंबाला,अमर उजाला
ब्यूरो/अंबाला,अमर उजाला Updated Wed, 25 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने टायर चोर गिरोह के चार सदस्यों को काबू किए हैं। इन आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 7.35 लाख रुपये के 38 टायर बरामद किए हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पुलिस ने पिछले माह ही टायर चोरी के आरोप में पांच लोगों को काबू करते हुए 9 लाख रुपये कीमत के करीब 181 टायर भी बरामद किए थे। यह सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं और इन पर कुरुक्षेत्र व पंजाब के इलाकों में विभिन्न मामले दर्ज हैं। सीआईए वन की टीम ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि टायर चोर गिरोह के सदस्य सिटी मोटर मार्केट सुल्तानपुर के नजदीक हैं।

इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और आरोपियों को काबू किया। इनके कब्जे से एक ट्रक भी बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि बलदेव नगर स्थित टायर हाउस से ट्रक के 22 टायर, जिनकी कीमत करीब 4.85 लाख रुपये है चोरी किए, जिनको पुलिस ने बरामद किया।
विज्ञापन


इसी तरह बलदेव नगर के अन्य शोरूम से 16 टायर ट्रक, जिनकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपये चोरी किए, जो बरामद किए जा चुके हैं। दबिश के बाद मौके से दो आरोपी काबू किए गए हैं, जबकि दो अन्य की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले खुद ही शटर का ताला तोड़ने की कोशिश करते थे। यदि ताला न टूटता, तो ये ट्रक से रस्सी बांधकर उसे शटर के साथ बांधते और एक झटका देकर शटर को तोड़ते थे।


इसके बाद टायर चोरी कर फरार हो जाते। इस बारे में पुलिस कमिश्नर डा. आरसी मिश्र ने बताया कि आरोपियों को काबू कर उनसे चोरीशुदा टायर बरामद किए गए हैं। दो आरोपियों की अभी तलाश है, जबकि दो काबू हैं। फरार आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed