फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   this cold drinks cost approx 50 thousand

यह कोल्ड ड्रिंक पड़ी 50 हजार की

Tue, 02 Jun 2015 01:02 AM IST
कुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक व्यक्ति धोखे से कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर चोर सोने की अंगूठी और 35 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। थाना शाहाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव तिगरी निवासी कूड़ा राम पुत्र बुध राम ने बताया कि वह 26 मई को ओरिएंटल बैंक से पैसे निकालने के लिए गया था।

वह अपने बैंक खाता से 35 हजार रुपये निकाल कर बाहर आया तो सामने एक व्यक्ति खड़ा था, जिसने शिकायत कर्ता से कहा कि वह उसे और उसके रिश्तेदाराें को भी जानता है।
विज्ञापन


आरोपी चोर ने उसके एक दो रिश्तेदाराें के नाम भी लिए, जिससे शिकायत कर्ता कूड़ा राम उस आरोपी चोर के बहकावे में आ गया और उसके कहने से कोल्ड ड्रिंक पी ली। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद शिकायत कर्ता को बराड़ा रोड पर ले गया तथा शिकायत कर्ता को होश नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही उसको होश आया तो जेब से 35 हजार रुपये तथा सोने की अंगूठी चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं लाडवा में एक मकान से गहने तथा 18 हजार रुपये कैश चोरी होने का समाचार है। थाना लाडवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी अपनी शिकायत में वार्ड नंबर-10 लाडवा वासी पंकज कुमार पुत्र तेजपाल ने बताया कि अज्ञात चोराें ने शिकायत कर्ता के मकान से सोने-चांदी के गहने तथा 18 हजार रुपये कैश चोरी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed