{"_id":"6251d45cc5c0891e6666df5f","slug":"thieves-steal-atm-in-kurukshetra-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: पुलिस चौकी के सामने से लाखों की नकदी भरी एटीएम उखाड़ ले गए चोर, सीसीटीवी कैमरों पर किया ब्लैक स्प्रे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुरुक्षेत्र: पुलिस चौकी के सामने से लाखों की नकदी भरी एटीएम उखाड़ ले गए चोर, सीसीटीवी कैमरों पर किया ब्लैक स्प्रे
Sun, 10 Apr 2022 12:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:15 AM IST
सार
एटीएम में 21 लाख रुपये कैश दिन में ही डाला गया था। निकासी के बाद 18 लाख 41 हजार 600 रुपये शेष थे। चोरों ने पहले सीसीटीवी कैमरों पर ब्लैक स्प्रे किया फिर बूथ के ताले तोड़ स्कॉर्पियो से मशीन उखाड़ी। एसपी ने मौका मुआयना किया और पुलिस टीमों को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पुलिस से बातचीत करती जिला अपराध शाखा की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शाहाबाद-लाडवा मार्ग पर हुडा पुलिस चौकी के सामने से ही शुक्रवार की रात चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम उखाड़ लिया, जिसमें 18 लाख 41 हजार 600 रुपये कैश थे। वारदात को अंजाम देने पहुंचे चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से पहले सीसीटीवी कैमरों पर ब्लैक स्प्रे किया।
विज्ञापन
फिर बूथ पर लगे शटर के ताले चटकाए और स्कॉर्पियो कार से एटीएम उखाड़कर चलते बने। घटना रात एक बजे के आसपास की बताई जा रही है, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना शनिवार की सुबह मिली। बैंक मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीएनबी के शाखा प्रबंधक इष्टदेव ने कहा कि सुबह सूचना मिली कि बैंक के साथ बने बूथ से एटीएम उखाड़ लिया गया है। सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। जांच में मालूम चला कि तीन युवकों ने लोहे के कुंडे एटीएम में फंसाए और स्कॉर्पियो की मदद से एटीएम उखाड़कर ले गए।
विज्ञापन
इससे पहले चोरों ने बैंक और एटीएम बूथ के बाहर व अंदर लगे कैमरों पर ब्लैक केमिकल से स्प्रे कर दिया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दिन में ही एटीएम में करीब 21 लाख रुपये कैश डाला गया है, उसमें से उपभोक्ताओं ने निकासी थी और 18 लाख 41 हजार 600 रुपये कैश शेष थे।
सुबह सात बजे घटना की सूचना पाकर एसपी डॉ. अंशु सिंगला ने भी घटनास्थल का जायजा लिया तथा शाहाबाद पुलिस सहित सीआईए-एक और सीआईए-दो की टीमों को जांच के आदेश दिए। चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस बैंक, एटीएम बूथ व आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
दुकानदार ने दी सूचना
चौकी प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक के साथ लगते दुकानदार विकास चड्ढा ने फोन करके घटना की सूचना दी थी कि एटीएम बूथ का केबिन खुला पड़ा है और मशीन गायब है। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
हरियाणा से सटे अन्य राज्यों की पुलिस से भी कर रहे संपर्क
घटनास्थल से सीआईए-एक और सीआईए-दो की टीम ने तथ्य जुटाए हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम हरियाणा से सटे राज्य यूपी, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व दिल्ली की पुलिस से भी संपर्क कर रही है।
पुलिस ने मौके से उठाया मोबाइल नेटवर्क और लोकेशन का डंप
शाहाबाद थाना प्रबंधक राकेश राणा ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साइबर क्राइम की टीम ने मौके से मोबाइल नेटवर्क और लोकेशन का डंप उठाया है। आसपास सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।