फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The yellow man was killed by a car crash, death, Kurukshetra

पीली बत्ती लगी कार ने मारी युवक को टक्कर, मौत

Thu, 17 Nov 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Thu, 17 Nov 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
The yellow man was killed by a car crash, death, Kurukshetra
पीली बत्ती लगी कार ने मारी युवक को टक्कर, मौत - फोटो : Amar Ujala
जीटी रोड पर पिपली के पास बुधवार शाम पीली बत्ती लगी कार ने एक शख्स को टक्कर मारी दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस कार से हादसा हुआ उसमें अंबाला के एक प्रशासनिक अधिकारी थे। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस को मरने वाले शख्स के बारे में फिलहाल इतना ही पता चला है कि वह दिल्ली का निवासी था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े चार बजे पीली बत्ती लगी एक कार की चपेट में एक राहगीर आ गया। कार अंबाला के प्रशासनिक अधिकारी की बताई जा रही है। हालांकि पहले यह बात सामने आई थी कि अंबाला के एडीसी की निजी कार से हादसा हुआ है। यह भी बात सामने आई थी कि अंबाला से कुरुक्षेत्र की ओर आते वक्त कार प्रशासनिक अधिकारी का निजी चालक चला रहा था और हादसा होने पर खुद अधिकारी ने एंबुलेंस और थाने में इसकी जानकारी दी। हालांकि अंबाला के इस अधिकारी ने हादसे के बारे में अनभिज्ञता जताई है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन


नाम तक नहीं बता पा रही पुलिस
पुलिस मरने वाले व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी नहीं दे पा रही है। सदर थाना एसएचओ दीपेंद्र सिंह सेबात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। कार किसकी है इस पर भी वह गोलमाल जवाब दे गए। उन्होंने कहा कि पता किया जा रहा है कार किसकी है? एसएचओ ने कहा कि मरने वाले का नाम पता नहीं मालूम चला है। युवक दिल्ली का निवासी है और उसके परिजनों के आने के बाद मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed