फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Teenager killed in suspicious circumstances, the health department is agog

संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Tue, 22 Sep 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र Updated Tue, 22 Sep 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन

शहर की गणेश कॉलोनी में 13 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत हो जाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। क्योंकि सूचना ये आई थी कि किशोरी की मौत डेंगू बुखार के कारण हुई है। सूचना मिलते ही आनन फानन में स्वास्थ्य विभाग के डेंगू नोडल अधिकारी डॉ. बीबी कक्कड़ किशोरी के घर पहुंचे और वहां हालातों का जायजा लिया। हालांकि उन्होंने आसपास के इलाके में फॉगिंग के तुरंत आदेश जारी किए और साथ ही लोगों के रक्त की जांच के भी टीम को आदेश दे दिए हैं। वहीं, दूसरी ओर जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 58 पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

 
हुआ यूं कि शहर की गणेश कॉलोनी से एक डेंगू मरीज की मौत की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डेंगू नोडल अधिकारी डॉ. बीबी कक्कड़ टीम सहित गणेश कॉलोनी में पहुंचे और उन्होंने वहां जाकर पाया कि एक 13 वर्षीय किशोरी की मौत हुई है। इस पर उन्होंने परिजनों से मेडिकल रिकॉर्ड देने की बात कही, लेकिन कोई बीमारी का रिकॉर्ड नहीं मिला। जांच करने पर मृतक लड़की के परिजनों ने केवल एक एक्स-रे दिखाया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम को कोई भी पर्ची ऐसी नहीं मिली जिसमें पता चल सके कि लड़की को बीमारी क्या थी।
विज्ञापन


छोटी बहन भी है अस्पताल में भर्ती
गणेश कॉलोनी की जिस किशोरी की मौत हो गई है, उसकी छोटी बहन को भी काफी तेज बुखार होने के कारण सिविल अस्पताल में दाखिल करा दिया। इसके अलावा इलाके में जिन्हें बुखार था उन सब को स्वास्थ्य विभाग की टीम अपने साथ एलएनजेपी सिटी अस्पताल लेकर आई और उन्हें दाखिल करवाया। एलएनजेपी सिटी अस्पताल के डेंगू वार्ड में कुल 8 मरीज दाखिल हैं। इन मरीजों में 4 को डेंगू पॉजिटिव है और 4 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सूचना मिलते ही मैं खुद मौके पर गया था और जांच की, लेकिन अभी साफ नहीं हो पाया है कि मौत की वजह क्या थी। मृतका के परिवार वालों के पास से भी कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। इस संबंध में टीमें बना दी है और वहां पर फॉगिंग करवाई जा रही है। किशोरी की मौत की वजह की भी जांच की जा रही है।
डॉ. बीबी कक्कड़, कार्यवाहक नोडल अधिकारी, मलेरिया विभाग, कुरुक्षेत्र।

डीसी ने दिए कड़े निर्देश
कुरुक्षेत्र। डीसी सीजी रजीनिकांतन ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित कालोनियों व गांवों के अलावा सभी जगहों पर फॉगिंग का कार्य पूरा करवाना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को आगामी 15 दिनों के लिए एक शेडयूल निर्धारित करना चाहिए। डीसी रजीनिकांतन ने सोमवार को सुबह 6.30 बजे सेक्टर-5 में भगवान परशुराम कॉलेज परिसर के साथ लगते क्षेत्र से डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य  विभाग की ओर से फॉगिंग कार्य को शुरू करवाया। उन्होंने बताया कि लोगों को डेंगू फैलाने वाले मच्छर को लेकर ज्यादा जागरूक करना होगा।


इन इलाकों में कराई फॉगिंग
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. केके शर्मा और डॉ. बीबी कक्कड़ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निर्धारित शेडयूल के अनुसार सबसे पहले सेक्टर-5 में फॉगिंग का कार्य करवाया गया है। इसके साथ ही मिर्जापुर कॉलोनी, गांव मिर्जापुर, गांव शमसीपुर, शहर में आरे वाली गली तथा दीदारनगर में फॉगिंग का कार्य करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed