फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   School bus, school bus hit by campus innocent, death, Kurukshetra

स्कूल कैंपस में बस की चपेट में आया मासूम, मौत

Sat, 23 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Sat, 23 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
School bus, school bus hit by campus innocent, death, Kurukshetra
परिजनों को समझाते पुलिस के अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
अग्रसेन पब्लिक स्कूल की नर्सरी कक्षा में पढ़ाई कर रहा छह वर्षीय एक छात्र कैंपस में ही बस की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। पोस्टर्माटम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 गांव उमरी निवासी छह वर्षीय दविस गिरधर कक्षा नर्सरी सी का छात्र था। इस बार ही इस स्कूल में दाखिल करवाया गया था। शुक्रवार को छुट्टी के बाद लगभग साढ़े 12 बजे रोजाना की तरह वह अपने घर के लिए स्कूल के प्ले ग्राउंड में आया था, तभी स्कूल की बस नं 11 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इसे देख बस चालक-परिचालक व अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उसे तत्काल ही दूसरी बस से सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं घटना के तत्काल बाद ही स्कूल की छुट्टी कर दी गई। पुलिस देर शाम तक स्कूल कर्मचारियों से पूछताछ करती रही, लेकिन कोई भी कुछ नहीं बता पा रहा था।
विज्ञापन


गुस्साए परिजन ने स्कूल कर्मचारी को जड़ा थप्पड़
बेटे की मौत की सूचना मिलने पर सिविल अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने स्कूल प्रबंधक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हादसे के समय और इसके बाद कोई भी अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं रहा। वहीं सिविल अस्पताल में विरोध स्वरूप मृतक के एक परिजन ने स्कूल के एक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला सुलझाया। वहीं घटना की बात सुनकर उमरी गांव में मातम का माहौल बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार का चहेता था बच्चा
बच्चे के दादा मोहन लाल ने बताया कि दविश गिरधर पूरे परिवार का चहेता बच्चा था। इसकी कमी अब कोई पूरा नहीं कर सकता है। उन्होंने बताया कि दविश के पिता रवि एक प्राइवेट ऑटोमोबाइल कंपनी में कार्यरत हैं। मां वंदना गृहिणी है। उनकी 3 साल की एक बेटी भी है,जो स्कूल जाती है।

मौके पर पहुंचे डीएसपी
हादसे के बाद डीएसपी हेडक्वार्टर कृष्ण कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली और परिजनों को सही कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया। वहीं देर रात तक स्कूल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। डीएसपी ने स्कूल प्रबंधन पदाधिकारियों को भी स्कूल बुलाया और उनसे भी पूछताछ की।

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
 पुलिस ने स्कूल परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच करनी शुरू कर दी है। पुलिस इन कैमरों के माध्यम से जांच कर रही है कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ है। देर रात तक स्कूल का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी हादसा होने के सही कारण नहीं बता पाया था।

चालक-परिचालक गिरफ्तार
थाना सिटी प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर बस चालक रणजीत सिंह और परिचालक सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।  वहीं स्कूल के स्टाफ सदस्यों से मामले की पूरी जानकारी ली जा रही है।


पता नहीं लगा कैसे हुआ हादसा : प्रिसिंपल
प्रिंसिपल रीटा गोयल ने बताया कि वह स्कूल में राउंड पर थी। उसे संदेश मिला कि बस की चपेट में आने से बच्चा घायल हुआ है। वह जब बस तक पहुंची, तब तक कुछ कर्मचारी बच्चे को लेकर अस्पताल जा चुके थे। जो स्कूल व बच्चों के परिजनों के लिए भी बड़ा हादसा है। अभी उन्हें नहीं पता चला पाया है कि यह हादसा कैसे हुआ। हादसे के तुरंत बाद ही स्कूल की छुट्टी कर दी गई और अब वह शनिवार को स्कूल में हादसे के कारणों की जांच करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed