फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   rape, mother, police station, fire, kirosene oil, kurukshetra

दुष्कर्म पीड़िता की मां ने थाने में की तेल डाल आग लगाने की कोशिश

Sat, 15 Oct 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sat, 15 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन

लाडवा क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की मां ने आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार न किए जाने पर शुक्रवार शाम को थाना परिसर में पहुंचकर खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। महिला के साथ आए लोगों व पुलिस कर्मियों ने आग बुझाई और महिला को जलने से बचा लिया।

विज्ञापन


महिला का आरोप था कि 27 सितंबर को उसने अपनी बेटी से दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने आजतक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की मां तथा उसके साथ आए ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है और आरोपी बार-बार पीड़िता के परिवार को धमकियां दे रहे हैं। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, बल्कि जब भी वह थाने में आते हैं तो पुलिस उनको ही प्रताड़ित करती है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भी उनको बुलाया और घंटों तक बात ही नहीं की। लाडवा थाना प्रभारी निर्मल कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से पीड़िता की मां को समझाकर वापस भेजा और आश्वासन दिया कि आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed