{"_id":"9b0e23e259c2c10015d3853168a2a676","slug":"older-man-went-to-relatives-after-left-suicide-not-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट लिखकर रिश्तेदारी में चला गया अधेड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुसाइड नोट लिखकर रिश्तेदारी में चला गया अधेड़
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 21 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना केयू अंतर्गत ज्योतिसर के पास भाखड़ा नहर पर शनिवार को देर शाम कार संदिग्ध हालात में खड़ी मिली। पुलिस ने कार की जांच की तो उसमें पत्र मिला। जिसमें उसने आत्महत्या के लिए कई लोगों को जिम्मेदार ठहराया हुआ था। पुलिस ने पत्र के आधार पर कार चालक के बेटों को सूचित किया।
सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और पुलिस में अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच की तो कार चालक रविवार को रिश्तेदारी में मिला।
शनिवार की शाम को गांव ज्योतिसर के पास भाखड़ा नहर के पास एक कार लावारिस हालत में खड़ी मिली। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें एक पत्र मिला। जिसे सुसाइड नोट की तर्ज पर लिखा हुआ था। कार मालिक ने अपनी मौत के लिए चार महिलाओं समेत 10 लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराया हुआ था और साथ ही लिखा था कि इन लोगों ने बार-बार दरख्वास्त देकर मुझे परेशान किया हुआ है।
विज्ञापन
साथ ही लिखा हुआ था कि मेरी मृत्यु की कार्रवाई मेेरे बेटे विरेंद्र व अजय करेंगे। कार मालिक की पहचान मलविंद्र सिंह निवासी बोधनी के रूप में हुई। पुलिस ने उसके बेटों को सूचना दी। सूचना मिलने पर वीरेंद्र सिंह ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पिता मलविंद्र सिंह शनिवार को सुबह गाड़ी लेकर गए थे।
इसके बाद वे कहां गए और उनके साथ क्या घटना घटी उन्हें नहीं पता। उनकी गाड़ी भाखड़ा नहर के किनारे मिली है। उन्होंने कोई कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया, जिसका कारण उन्होंने बताया कि उसके पिता पहले भी 4/5 दिन तक लापता रहे थे। पहले वह अपने स्तर पर तलाश करना चाहते हैं, अगर 2-3 दिन में नहीं मिलते तो वे कार्रवाई कराएंगे।
रिश्तेदार के यहां मिला अधेड़ : पुलिस
ज्योतिसर पुलिस चौकी से जांच अधिकारी एएसआई जयकरण ने बताया कि कार मालिक मलविंद्र सिंह का पता लग गया है। वह जीवित हैं। वह अपनी गाड़ी भाखड़ा नहर के पास खड़ी कर रिश्तेदारी में कहीं चला गया था। उसकी गाड़ी में पत्र मिला था। इस मामले में अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।