फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MLA caught druk employee in Inspection

विधायक ने किया औचक निरीक्षण, नशे में धुत मिला कर्मचारी

Sat, 21 Nov 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Sat, 21 Nov 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
MLA caught druk employee in Inspection
हलका लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी ने शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे बाबैन सीडीपीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान इस कार्यालय का एक कर्मचारी शराब के नशे में धूर्त मिला। इस पर विधायक ने कर्मचारी को शराब की हालत में देखकर लताड़ लगाई। विधायक पवन सैनी को बाबैन सीडीपीओ कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी के बारे में ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करने और शराब के नशे में कर्मचारियों और लोगों से दुर्व्यवहार करने की शिकायत कई बार मिली थी।

इस घटना की जानकारी सीडीपीओ कार्यालय के एक कर्मचारी द्वारा सीडीपीओ नीतू पूनिया को दी गई। सीडीपीओ नीतू पूनिया के आदेश पर कार्यालय के कर्मचारी ओमप्रकाश ने बाबैन पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना बाबैन में कार्यरत एसआई जीत राम और हवलदार सुरेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन



लिखित शिकायत के आधार पर बाबैन पुलिस नशे में धुत उक्त कर्मचारी को मेडिकल जांच के लिए ले गई। समाचार लिखे जाने तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई थी। जांच अधिकारी जीत राम ने बताया कि मेडिकल रिपार्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब नशे में धुत कर्मचारी से संपर्क किया, तो उसका कहना था कि विरोधियों ने एक साजिश के तहत शराब पिलाई है। वह कभी भी ड्यूटी के दौरान शराब नहीं पीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed