फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mist filled the car on gravel dumper reflex, the death of the business, Kurukshetra

धुंध में कार पर पलटा बजरी भरा डंपर, कारोबारी की मौत

Tue, 13 Dec 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Tue, 13 Dec 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Mist filled the car on gravel dumper reflex, the death of the business, Kurukshetra
धुंध में कार पर पलटा बजरी भरा डंपर, कारोबारी की मौत - फोटो : Amar Ujala
कोहरे की वजह से पिहोवा में गांव थाना के पास नेशनल हाईवे पर बजरी से भरे डंपर के एक कार पर पलटने से जींद के एक कारोबारी की मौत हो गई, जबकि इस कार का ड्राइवर रोहताश गंभीर रूप जख्मी हो गया। उधर, शाहाबाद के समीप जीटी रोड पर एक ट्राले सहित तीन ट्रक पलट गए।
विज्ञापन


जींद के बिजनेसमैन सतीश तायल स्विफ्ट कार से अंबाला जा रहे थे। इस कार को उनका ड्राइवर रोहताश चला रहा था। जींद से अंबाला जाते समय पिहोवा के गांव थाना के निकट सोमवार सुबह करीब नौ बजे बजरी से भरा डंपर अचानक अनियंत्रित होकर कारोबारी की कार पर पलट गया। इससे व्यापारी की मौत हो गई, जबकि चालक लहूलुहान हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक को कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


नहीं पहुंची एंबुलेंस, विदेशी युवती ने पहुंचाया अस्पताल            
हादसे के बाद काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों में से भी किसी ने उक्त युवकों को अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। ऐसे कुछ के बाद मौके पर पहुंची एक विदेशी युवती अरीना व एक युवक ध्रुव ने दोनों को अपनी गाड़ी से दोनों को पिहोवा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।             
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चढ़ने से बाल-बाल बचे कार चालक      
घने कोहरे के कारण सोमवार प्रात: शाहाबाद-पिपली जीटी रोड पर गांव धंतौड़ी के नजदीक अलग-अलग स्थानों पर तीन ट्रक पलट गए। एक ट्रक तो पास से गुजर रही कारों के ऊपर गिर गया, लेकिन गनीमत यह रही कि कोई हादसे का शिकार नहीं हुआ। कार में सवार लोगों को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया।। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर लगभग एक दर्जन से अधिक वाहन भीड़ गए। हालांकि किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोटें नहीं आई। छिटपुट चोटों के कारण वाहन में सवार कुछ देर रुकने के बाद अपने गंतव्य की ओर चले गए। हालांकि इस हादसे में कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। आई10 कार के मालिक राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपने मित्र के साथ चंडीगढ़ से वापस अपने करनाल स्थित निवास पर वापस आ रहा था कि रास्ते में यह हादसा हो गया। लेकिन सौभाग्यवश हमें कोई गंभीर चोटें नहीं आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed