{"_id":"574f30a54f1c1b7b74108fa6","slug":"midnight-kidnapping-incident-in-kent-complicating-the-police-the-girl-recovered-from-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट में आधी रात को किडनैपिंग की वारदात, उलझी पुलिस, युवती पटियाला से बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंट में आधी रात को किडनैपिंग की वारदात, उलझी पुलिस, युवती पटियाला से बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार देर रात अंबाला कैंट से हुई कथित किडनैपिंग ने पुलिस को उलझाकर रख दिया। रात भर युवती की तलाश में छापामारी होती रही, लेकिन युवती का कुछ पता नहीं चला। युवती के साथ आए कथित दोस्त ने पुलिस को वारदात के बारे में जो बताया, उससे पुलिस भी हैरान रही। सूत्रों की मानें, तो पुलिस ने युवती को तो पटियाला से बरामद कर लिया है, लेकिन युवती के बयानों ने पुलिस को ही उलझा दिया है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
यह है मामला
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कथित रूप से एक युवती अपने दोस्त के साथ अंबाला कैंट में रिश्तेदार से मिलने आई। लेकिन उसके साथ आए दोस्त से कुछ लोगों ने मारपीट की, जबकि युवती को यह लोग कथित रूप से किडनैप करके ले गए। इसके बाद कैंट थाने पहुंचे युवती के दोस्त ने पुलिस को जो बताया, उससे पुलिस के भी होश उड़ गए।
पुलिस ने भी आनन-फानन में युवक के बयानों के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया और उच्चाधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई। बताया जाता है कि रात भर पुलिस अंबाला में विभिन्न स्थानों पर छापामारी करती रही, जबकि युवती का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
युवती पटियाला से हुई बरामद
पुलिस की मानें, तो युवक के बयानों के बाद पुलिस टीमें गठित की गईं, जो हरियाणा व पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी करती रही। दिन भर पुलिस की छापामारी चलती रही, लेकिन युवती का कुछ पता नहीं चला। इसी दौरान पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। इसी दौरान बुधवार दे रात पुलिस ने इस मामले में पटियाला में दी गई दबिश के बाद युवती को बरामद कर लिया और उसे अंबाला लेकर आ गई।
युवती के दावों में विरोधाभास
पुलिस का कहना है कि युवती को पटियाला से बरामद कर लिया गया है। लेकिन युवती ने जो बयान दिए हैं, उसने इस घटनाक्रम को उलझा दिया है। युवक द्वारा मंगलवार देर रात दिए गए बयानों व युवती के दावों में विरोधाभास झलक रहा है। ऐसे में पुलिस भी इस मामले में कुछ भी कहने से देर रात तक बचती रही। हां, पुलिस ने युवती की बरामदगी की पुष्टि तो की, लेकिन इस मामले में कुछ आगे बताने से गुरेज कर रही है।
अपहरण का मामला दर्ज, जांच जारी
युवक की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया है, जबकि पुलिस की टीमें युवती की तलाश में छापामारी की और उसे पटियाला से बरामद कर लिया है। युवती व युवक के बयानों में विरोधाभास है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- सुरेश कौशिक, एसीपी कैंट ।