फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   kurushetra, roof, fall, kurushetra

बारिश के चलते गिरी घर की छत, दो घायल

Sun, 29 Jan 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र Updated Sun, 29 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
लगातार दो दिनों तक हुई बारिश के चलते शनिवार रात को उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब लायलपुर कॉलोनी में अचानक ही एक घर की छत गिर गई। हादसे में परिवार के कई सदस्य घर में सो रहे थे। जहां अन्य सदस्यों का बचाव हुआ वहीं बुजुर्ग महिला रामप्यारी व जगन्नाथ घायल हो गए। छत गिरने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी जाग गए और उन्होंने परिवार के लोगों को मलबे से निकाला तो दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। घायल जगन्नाथ ने बताया कि उसका परिवार सो रहा था कि मध्य रात्रि के बाद अचानक ही छत गिर गई। जिसमें वह तथा रामप्यारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सुबह होते ही भारी संख्या में लोग जमा हो गए तो वहीं पार्षद राधेश्याम वधवा व समाजसेवी एवं लोक स्वराज ट्रस्ट के प्रधान रघुवीर गर्ग सहित अन्य लोग भी पहुंचे। जहां उन्होंने जिला उपायुक्त व विधायक सुभाष सुधा को भी मामले की जानकारी दी। रघुबीर गर्ग ने बताया कि पीड़ित परिवार बेहद गरीब है और विधायक ने उनकी उचित आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है। इस हादसे को लेकर पीड़ित परिवार के सदस्य व अन्य लोग जिला उपायुक्त को भी सहायता की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed