फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   kurushetra, inspector, fight , kurushetra

थाने में महिला दरोगा को मां और बेटी ने पीटा, जख्मी

Sun, 29 Jan 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र Updated Sun, 29 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
थाने में जांच के लिए बुलाई गई मां-बेटी ने जमकर हंगामा करते हुए महिला पुलिस की दरोगा से मारपीट उसे जख्मी कर दिया। घायल महिला एएसआई को घायल अवस्था में पिहोवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मां-बेटी को सरकारी कामकाज में बाधा डालने, मारपीट करने के आरोप में नामजद कर हिरासत में ले लिया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों उक्त आरोपी दोनों महिलाओं के खिलाफ एक नाबालिग लड़की को जाल में फंसाकर अनैतिक कार्य कराने की शिकायत पिहोवा के एसडीएम को दी गई थी। हालांकि अब तक उक्त शिकायत पर केस दर्ज नहीं हुआ है। शनिवार को इस मामले को लेकर शिकायतकर्ता और आरोपी पक्ष को पिहोवा थाने में बुलाया गया था। यहां आरोपी महिलाओं (मां-बेटी)ने हंगामा कर दिया, जबकि इन्हें रोकने गई महिला पुलिस की सहायक उप निरीक्षक कैलाश कौर के साथ उलझते हुए इन दोनों ने मारपीट तक कर डाली, जिसमें वह घायल हो गई।
विज्ञापन


 पुलिस में दर्ज शिकायत में महिला सहायक उपनिरीक्षक कैलाश कौर ने बताया कि डीएसपी पिहोवा की ओर से उनके पास महिलाओं से संबंधित एक मामले की जांच भेजी गई थी, जिसकी जांच के लिए उन्होंने शिकायतकर्ता पक्ष तथा आरोपी पक्ष को पुलिस थाने बुलाया था, लेकिन आरोपी पक्ष काफी देर बाद पुलिस थाने पहुंचे और आते ही हंगामा शुरू कर दिया तथा बेवजह गाली गलौज करने लग गई। जब उसने उन्हें ऐसा करने से रोका तो दोनों मां-बेटी उससे उलझ पड़ी और मारपीट करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने उसके कान में पहने सोने के टॉप्स को भी छीना, जिससे उसके कान पर चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed