फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   kurushetra, gate keeper, break ,lock, six, karnal

चोरों ने चौकीदार को बंधक बनाकर चटकाए छह दुकानों के ताले

Sun, 29 Jan 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र Updated Sun, 29 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने रेड रोड स्थित गीता अनाजमंडी में शुक्रवार की रात छह दुकानों एवं एक गोदाम के ताले चटकाने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

चौकीदार ने बताया कि चोरों ने उसे बंधक बनाकर चोरी की और जाते-जाते एक दुकान में खड़ी बाइक भी ले गए। घटना की सूचना मिलने पर लाडवा पुलिस, सीन ऑफ क्राइम, सीआईए की टीम सहित पुलिस उपाधीक्षक ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आढ़तियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।       
चोरी की वारदात का शिकार बने आढ़तियों, नीरज कुमार, सोमप्रकाश, जयपाल आदि ने रोष जताया। आढ़ती नीरज कुमार ने बताया कि वह सुबह करीब पौने सात बजे सैर करने के बाद अपनी दुकान पर साफ-सफाई कराने के लिए पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। दुकान में जाकर देखा तो दुकान में रखा गल्ला एवं लोहे की अलमारियां टूटी पड़ी थी तथा अलमारियों का सामान बाहर बिखरा पड़ा था। गल्ले तथा अलमारी में रखे करीब 55 हजार रुपये गायब थे। दुकान से बाहर आकर उसने देखा कि आस-पड़ोस की दुकानों के ताले भी टूटे पड़े थे, जिस पर उसने दुकान के मालिकों को फोन करके सूचना दी। ताले टूटने की सूचना मिलने पर सभी आढ़ती गीता मंडी में पहुंच गए और अपनी दुकानों पर गए तो उन सभी की अलमारियां एवं गल्ले टूटे पड़े थे और उनमें रखी नकदी गायब थी। आढ़तियों के एक दुकान के अंदर मंडी का चौकीदार रामगोपाल भी खड़ा मिला।
विज्ञापन

चौकीदार ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह शनिवार तड़के ढाई-तीन बजे चौकीदारी करता हुआ मंडी में घूम रहा था कि उसे कुछ आवाज सुनाई दी, जिस पर वह आवाज की दिशा में गया तो अचानक दो नेपाली से लगने वाले लोग आए और उन्होंने उसे काबू कर लिया दोनों आदमी उसे एक दुकान में लाए और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद वे लोग अलमारियां तोड़ने लगे। चोरी के बारे में बाद में भी सूचना न देने के सवाल पर चौकीदार कोई जवाब नहीं दे पाया। पीड़ित आढ़तियों सोमप्रकाश, जयपाल तथा नीरज ने बताया कि चोरों ने किसी भारी औजार के इस्तेमाल से लोहे की अलमारियों को तोड़-मरोड़ दिया, जबकि गल्लों के पल्ले को भी खोल दिया था। चोरी से हड़बड़ाए आढ़तियों ने मामले की सूचना लाडवा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया और चौकीदार से पूछताछ की। बाद में पुलिस उपाधीक्षक, शाहबाद एवं कुरुक्षेत्र से सीन ऑफ क्राइम, सीआईए की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके से सबूत जुटाए। आढ़तियों का कहना है कि चोर उनकी दुकानों से एक लाख रुपये से अधिक की नकदी, एक बाइक एवं कुछ अन्य सामान चुरा ले गए हैं। चौकीदार के गोलमोल जवाब देने के कारण पुलिस पूछताछ के लिए चौकीदार को अपने साथ ले गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

   
इन दुकानों को बनाया निशाना      
लाडवा की गीता मंडी में चोरों ने जिन दुकानों को निशाना बताया उनमें आढ़ती महिंद्रपाल नीरज कुमार, शर्मा ट्रेडिंग कंपनी, श्री गणेश ट्रेडिंग कंपनी, श्री महालक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी, जयपाल देवीचंद एवं बालीजी ट्रेडर्स शामिल हैं, जबकि चोरों ने राजेद्र कुमार राकेश कुमार फर्म के गोदाम का ताला भी तोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed